भाजपा का वोटर चेतना महाअभियान

21

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार वोटर चेतना महाअभियान संगठन कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले के सभी 728 बूथ पर चलाया जा रहा है।
प्रदेश में मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद बूथों तक वोटर सूची को पढ़ने एवं नए मतदाताओं का फॉर्म 6 भरने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 एवं 5 नवंबर को चुनाव आयोग द्वारा जारी पहले विशेष तिथियां हैं! जिसमें सरकारी बीएलओ अपने बूथों पर बैठकर मतदाता सूची का कार्य करेंगे साथ ही भाजपा संगठन सहयोग करेगा। उक्त तिथियां में सरकार के मंत्री गणों सहित प्रदेश के जिला पदाधिकारी , सांसद लोकसभा एवं राज्यसभा, एमएलए , एमएलसी, महापौर , जिला पंचायत अध्यक्ष , नगर पालिका अध्यक्ष , नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं सभी मंडल विभाग प्रकोष्ठ मोर्चा पदाधिकारी सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने को आवंटित शक्ति केंद्र के किसी बूथ पर रहकर मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करेंगे। पिछले एक हफ्ते से भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं जिससे इस अभियान से नए वोटर जुड़ेंगे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

Click