हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | आनी असेंबली सीट से भाजपा के लोकेंद्र कुमार जीते

15
आनी असेंबली सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | आनी असेंबली सीट से भाजपा के लोकेंद्र कुमार जीते।

हिमाचल विधानसभा चुनाव में आनी असेंबली सीट पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। कुल्लू जिले की आनी सीट से बीजेपी के लोकेंद्र कुमार का मुकाबला कांग्रेस के बंशी लाल और आम आदमी पार्टी के इंदर पाल से है।

साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी से किशोरी लाल ने कांग्रेसी कैंडीडेट परस राम को 5,983 वोट से हराया था। बीजेपी के किशोरी लाल को 30,559 वोट मिला था। जो कुल पड़े मतों का 50.28 प्रतिशत था। वहीं कांग्रेसी कैंडीडेट परसराम को 24,576 वोट मिला था, जो कुल पड़े वोटों का 40.43 फीसदी था।

वहीं साल 2012 के आनी विधानसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी खुबराम ने 1,662 मतों से जीत हासिल की थी। खुबराम को 21,664 वोट मिले थे। जो कुल पड़े वोटों का 38.69 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी उम्मीदवार किशोरी लाल को 20,002 वोट मिले थे। जो कुल पड़े मतों का 35.72 फीसदी था।

सियासी मुद्दे की बात करें तो आनी विधानसभा सीट से मौजूदा समय में बीजेपी से किशोरी लाल विधायक हैं। इस सीट से साल 2012 के चुनाव में कांग्रेस के खूब राम विधायक थे। वहीं साल 2007 में यहां की जनता ने बीजेपी के किशोरी लाल को अपना विधायक बनाया था। इतना ही नहीं आनी विधानसभा सीट पर साल 1993,1998 और 2003 के चुनाव में लगातार कांग्रेस के ईश्वर दास विधायक चुने गए। आनी विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

अब एक नज़र डालते हैं आनी एससी असेंबली सीट के प्रत्याशियों की ताक़त पर…

आनी असेंबली सीट के प्रत्याशियों की ताक़त

बीजेपी उम्मीदवार लोकेंद्र कुमार
एक साल पहले भाजपा में हुए शामिल
सीपीआई (एम) छोड़कर भाजपा में हुए शामिल
जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं

कांग्रेस कैंडिडेट बंशी लाल
कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं
पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी इंदर पाल
पेशे से डॉक्टर हैं और निजी क्लिनिक चलाते हैं
चार साल से आम आदमी पार्टी में सक्रिय हैं

आनी एससी सुरक्षित सीट के लोगों की मुख्य समस्या पानी की है। यहां के लोगों एक तरफ पेयजल की किल्त है, वहीं खेतों की सिंचाई के लिए भी भरपूर नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क एक बड़ा मुद्दा है।

आनी सुरक्षित सीट के मतदाताओं की बात करें तो इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 88,955 है। इनमें से पुरुष मतदाता 45,324 हैं। वहीं महिला मतदाताओं की तादाद 43,631 है।

आनी सुरक्षित सीट के मतदाता
कुल मतदाता – 88,955
पुरुष मतदाता – 45,324
महिला मतदाता – 43,631

Click