हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – जयसिंहपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के यादविंद्र गोमा विजयी

8
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - जयसिंहपुर विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – जयसिंहपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के यादविंद्र गोमा विजयी।

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – जयसिंहपुर विधानसभा सीटमाचल प्रदेश की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जयसिंहपुर सीट के लिए घमासान जारी है। एक तरफ भाजपा-कांग्रेस ने जहां अपने पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने असेंबली चुनाव में एंट्री करके मामले को दिलचस्प बना दिया है। इस सीट पर बीजेपी के रविन्द्र कुमार धीमान और कांग्रेस के यादविंद्र गोमा मैदान में हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने संतोष कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस के बागी नेता सुशील कौल ने निर्दलीय नामांकन दर्ज कर कांग्रेस के लिए और मुश्किल पैदा कर दी है।

अब एक नज़र डालते हैं जयसिंहपुर विधानसभा सीट के मतदाताओं की तादाद पर…
यहां कुल मतदाताओं की संख्या 85180 है। इनमें से पुरुष वोटरों की संख्या 42,590 है। वहीं महिला वोटरों की संख्या 42,588 है।

जयसिंहपुर विधानसभा सीट के मतदाताओं की तादाद
कुल मतदाताओं की संख्या – 85, 178
पुरुष वोटरों की संख्या – 42,590
महिला वोटरों की संख्या – 42,588

कांगड़ा जिले की जयसिंहपुर विधानसभा सीट पर साल 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। जयसिंहपुर सीट पर कुल 58.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के रविन्द्र कुमार ने कांग्रेसी कैंडिडेट यादविंदर गोमा को 10,710 वोटों से परास्त किया था। रविंद्र कुमार को 29,357 वोट मिले थे। इस तरह से रविंद्र को 57.02 फीसदी वोट हासिल हुए थे। वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार यादविंदर गोमा को 18,647 मत मिले थे। गोमा को 36.43 प्रतिशत वोट मिले थे।

वहीं साल 2012 के चुनाव की बात करें तो सुरक्षित सीट जयसिंहपुर से कांग्रेसी कैंडिडेट यादविंदर गोमा को जीत मिली थी। गोमा को 22,233 वोट हासिल हुए थे, जो कुल वोटों का प्रतिशत 49.11 रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे आत्माराम को 12,498 मत मिले थे, जो कुल वोटिंग का 27.61 फीसदी था। वहीं इंडिपेंडेंट कैंडीडेट रवि धीमान को 8006 वोट मिले थे।

अब जयसिंहपुर सीट के उम्मीदवारों की मज़बूती पर एक नज़र…

जयसिंहपुर सीट के उम्मीदवार

बीजेपी के रविन्द्र कुमार
मौजूदा विधायक हैं रविंद्र कुमार
स्थानीय आबादी में लोकप्रिय
जुझारू और आक्रामक शैली के नेता

कांग्रेस के यादविंदर गोमा
साल 2012 में विधायक बने थे
राजनीति विरासत में मिली
पूर्व एमएलए मिल्खी राम के बेटे
बीटेक के साथ एमबीए डिग्रीधारक

आप के संतोष कुमार

भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद कर रहे आवाज़
स्थानीय लोगों में तेज़ी से पैठ बना रहे संतोष कुमार

बता दें जयसिंहपुर विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण मायने नहीं रखते हैं, फिर भी राजपूत और अनुसूचित जाति के मतदाता किसी भी उम्मीदवार का खेल बिगाड़ सकते हैं। साथ ही यहां पर महिला और पुरुष वोटर लगभग बराबर हैं। ऐसे में दोनों को साथ में लेकर ही चलने वाला उम्मीदवार चुनावी बढ़त ले सकता है।

Click