हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | भटियात सीट से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया विजयी

17
भटियात सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | भटियात सीट से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया विजयी।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भटियात सीट पर बीजेपी हैट्रिक की राह पर है। भाजपा ने तीसरी बार फिर अपने मौजूदा विधायक बिक्रम सिंह को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने भी कुलदीप सिंह पठानिया पर भरोसा जताया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने नरेश कुमार उर्फ कुकु ठाकुर को अपना कैंडीडेट बनाया है।

हिमाचल के चंबा जिले में आने वाली भटियात विधानसभा सीट सामान्य वर्ग की सीट है। मौजूदा समय में यहां पर बीजेपी का कब्जा है। यहां विक्रम सिंह भाजपा विधायक हैं। ऐसे में विक्रम सिंह अगर इस बार भी चुनाव जीतते हैं तो ये उनकी हैट्रिक होगी।

भटियात सीट पर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विक्रम जरयाल करीब 7 हजार वोटों से चुनाव जीते थे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी उम्मीदवार कुलदीप सिंह पठानिया को हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ष 2017 के असेंबली चुनाव में बिक्रम सिंह को 29,119 वोट मिले थे। बिक्रम को 6,885 वोट से विजयश्री मिली थी। इस तरह से जरयाल को 54.8 प्रतिशत वोट मिले थे।

दूसरी ओर कांग्रेस के कुलदीप पठानिया को 22,234 वोट हासिल हुए थे। पठानिया को 41.9 प्रतिशत मत हासिल हुए थे। इस सीट पर भी तीसरे नंबर पर नोटा का दबदबा रहा। कुल 1.2 फीसदी मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया और नोटा पर बटन दबाया। वहीं 6 प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई थी।

साल 2012 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस इलेक्शन में भटियात सीट पर भाजपा का कमल खिला था। बिक्रम सिंह को 18,098 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार कुलदीप सिंह पठानिया को 17,987 मत मिले थे। हार-जीत का फासला मात्र 111 वोटों का रहा था।

अब जानते हैं कि भटियात सीट पर मतदाताओं की स्थिति पर…

एक लाख 13 हजार की आबादी वाले भटियात सीट पर कुल वोटरों की संख्या 81,594 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 41,538 है। वहीं महिला वोटर 40,055 है।

भटियात सीट पर मतदाताओं की संख्या
कुल वोटरों की संख्या- 81,594
पुरुष वोटर्स – 41,538
महिला वोटर्स – 40,055
थर्ड जेंडर—–01

जातीय समीकरण की बात करें तो भटियात विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में राजपूत वोटर हैं। यहां लगभग 32 फीसदी मतदाता राजपूत हैं, जबकि करीब 27 फीसदी मतदाता अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा यहां गुर्जर और गद्दी वोटर भी चुनाव में काफी अहम रोल अदा करते हैं।

इतना ही नहीं, भटियात की राजनीति में पिछड़ा वर्ग का अहम रोल है। यह वर्ग यहां की राजनीति को काफी प्रभावित करता है। रोजगार की बात की जाए, तो ऐसा माना जाता है कि यहां के ज्यादातर युवा सेना में हैं।

अब एक नज़र डालते हैं यहां के प्रत्याशियों पर …

बीजेपी कैंडीडेट बिक्रम सिंह
बीजेपी के सिटिंग विधायक हैं
सरकार और पार्टी में गहरी पैठ
हैट्रिक बनाने की राह पर बिक्रम

कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया
कांग्रेस के राज्य स्तरीय नेता
2012 और 2017 में हार चुके हैं चुनाव
विधानसभा क्षेत्र में रखते हैं मज़बूत पकड़

आप उम्मीदवार नरेश कुमार उर्फ कुकु ठाकुर
आम आदमी के कर्मठ कार्यकर्ता
कांग्रेस और बीजेपी को हराने के लिए तैयार

एक लाख 13 हजार की आबादी वाले भटियात विधानसभा सीट में प्रकृति की खूबसूरती है। सर्दियों में पहाड़ की ऊपर की चोटियों पर बर्फ गिरती है। यहां भी पूरे राज्य की तरह ही बिजली, पानी और आवागमन की समस्या है। चुनाव के दौरान ये मुद्दे उठ रहे हैं। मगर यहां के लोगों का मानना है कि हार-जीत में कैंडीडेट और पार्टी की साख ज्यादा मायने रखेगी।

Click