हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेसी नंदलाल को मिली विजयश्री

5
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - रामपुर विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेसी नंदलाल को विजयश्री मिली।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में शिमला जिले की रामपुर एससी सुरक्षित विधानसभा सीट पर बीजेपी के कौल सिंह सिंह, कांग्रेस के नंद लाल और आप के उदय सिंह समेत 5 उम्मीदवार मैदान में हैं।इस सीट पर पिछले तीन चुनावों से लगातार नंद लाल यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं। और कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर उन्हें ही मैदान में उतारा है।

श‍िमला ज‍िले और मंडी लोकसभा अंतर्गत रामपुर सीट अनुसूच‍ित जात‍ि के ल‍िए आरक्ष‍ित रामपुर असेंबली सीट पर 1972 से 2017 तक के चुनावों में कांग्रेस का राज रहा है। बीजेपी यहां खाता भी नहीं खोल पाई। इस तरह से बीते 11 चुनावों में से कांग्रेस ने 10 चुनाव जीते हैं। साल 2017 के चुनावों में कांग्रेस के नन्द लाल ने अपनी जीत की हैट्र‍िक बनाई थी। और अब चौथी बार जीतने के लिए जी-जान लगाए हुए हैं।

साल 2017 में रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के नंद लाल ने भाजपा कैंडीडेट प्रेम सिंह द्रैक को 4,037 वोटों के अंतर से परास्त किया था। इस चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार नंद लालको 25730 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 48.23 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के प्रेम सिंह द्रैक को 21,693 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 40.66 प्रतिशत था।

वर्ष 2012 में रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नंद लाल ने बीजेपी उम्मीदवार प्रेम सिंह द्रैक को 9,471 मतों से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशीनंद लाल को 27,925 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 56.39 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट प्रेम सिंह द्रैक को 18,454 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 37.26 प्रतिशत था।

अब एक नज़र रामपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

रामपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट कौल सिंहनेगी

जनजातीय नेता हैं कौल सिंह नेगी

युवाओं में ख़ासे लोकप्रिय हैं कौल सिंह नेगी

कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल

तीन बार विधायक रह चुके हैं नंद लाल

क्षेत्रीय जनता में अच्छी पकड़ है नंद लाल की

गांधी परिवार के करीबी हैं नंद लाल

 

आप उम्मीदवार उदय सिंह

सोशल वर्कर हैं उदय सिंह

आप के संघर्शशील नेता हैं उदय

अब बात करते हैं विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 77,215 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 39,866 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 37,349 है।

विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर –77,215

पुरुष मतदाता –39,866

महिला मतदाता –37,349

बता दें कि बुशहर राजवंश की देवी भीमाकाली की वजह से रामपुर को पहचान मिली है। सराहन का भीमाकाली मंदिर अपनी अलग पहचान बनाये है। साथ ही रामपुर रियासत के अंतिम शासक वीरभद्र सिंह थे। यहां वीरभद्र सिंह का अपना प्रभाव रहा है। वहीं स्थानीय मुद्दों की बात करें तो यहां भी पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल चुनावों  पर असर ज़रूर डालेगा।

Click