अब रेलवे स्टेशनों की कैटरिंग स्टॉल्स पर मॉस्क और सेनेटॉइज़र भी

7

राकेश कुमार अग्रवाल

झांसी। यात्रियों को यात्रा के दौरान प्लेटफार्म पर कोई असुविधा न हो इसके लिए रेलवे द्वारा झाँसी, उरई, ग्वालियर आदि स्टेशनों पर कैटरिंग स्टाल्स पर सेनेटाइजर व मास्क न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के अनुसार 61 ओरिजिनेटिंग तथा 739 गुजरने वाली गाड़ियों सहित कुल 800 रेलगाड़ियों का संचालन मंडल में हुआ है I मंडल से प्रारंभ हुई 61 ओरिजिनेटिंग ट्रेनों से 81682 यात्रियों की घर वापसी संभव हुई . मंडल से गुजरने वाली 76 गाड़ियों से 12375 यात्री तथा मंडल में टर्मिनेट होने वाली 68 गाड़ियों से 91009 यात्रियों द्वारा अपने गंतव्य की और यात्रा की।

अनलॉक अवधि में आरक्षण कार्यालय के माध्यम से मंडल द्वारा 9551 यात्रियों की बुकिंग आरक्षित कर कुल 43.18 लाख की आय अर्जन की है I लॉकडाउन अवधि में जिन यात्रियों की यात्रायें रद्द हुई, उनको पूर्ण रिफंड करते हुए मंडल द्वारा कुल 2.78 करोड़ रूपए की धन वापसी की है।

इस दौरान मंडल के कर्मचारियों की मदद से 36000 से अधिक मास्क तैयार कर सभी कर्मचारियों को सुरक्षा हेतु वितरित किये गए हैं, इसके अतिरिक्त लगभग 80 हजार से अधिक मास्क की खरीद की गयी है, ताकि प्रत्येक कर्मचारी को मास्क उपलब्ध हो सके। मास्क के साथ साथ सेनेटाईज़र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मंडल के कर्मचारियों द्वारा 1020 लीटर सेनेटाईज़र का उत्पादन एवं 1396 लीटर से अधिक सेनेटाइज़र खरीद कर आवश्यकतानुसार वितरित किया जा रहा है।

Click