अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

29

लगभग 12 लाख रू0 कीमती 77 किलो 440 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना लालगंज)
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी श्री रोहित मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण में कल दिनांक 07.06.2022 की रात्रि को क्षेत्राधिकरी लालगंज श्री रामसूरत सोनकर के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस व स्वाट टीम प्रतापगढ़ द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र लालगंज के हण्डौर तिराहे के पास से एक व्यक्ति जयसिंह यादव पुत्र गहरु यादव नि0 भुवालपुर किला, कटरा मेदनीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को 12 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर कटरा मेदनीगंज से लगभग 66 किलोग्राम अवैध गांजा और बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

01. जयसिंह यादव पुत्र गहरु यादव नि0 भुवालपुर किला, कटरा मेदनीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़

बरामदगी-77 किलो 440 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रु0 )

पंजीकृत अभियोग – उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 369/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरणः- पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह गांजा मेरे एक साथी को है, मैं अपने उसी साथी के कहने पर यह माल लेकर यहां हण्डौर तिराहे पर आया था, मेरे साथी द्वारा बताया गया था कि यहां मुझे एक व्यक्ति मिलेगा जिसे मैं यह माल दे दूंगा।

नोट- गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताये गये उसके साथी को चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल, उ0नि0 राजेश कुमार, आरक्षी महेश कुमार, आरक्षी अरशद, आरक्षी प्रेमवीर सिंह व म0आरक्षी वन्दना वर्मा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 सुनील कुमार, मु0आरक्षी पंकज दूबे, मु0आरक्षी महेन्द्र प्रताप, आरक्षी प्रवीण नैन, आरक्षी जागीर सिंह, आरक्षी राजेन्द्र कुमार, आरक्षी अरविन्द कुमार दूबे, आरक्षी सत्यम यादव व आरक्षी श्री राम सिंह स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़। रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

Click