आइडियल इण्डियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज

12

मौदहा (हमीरपुर) , विकासखंड के होनहार लगनशील कर्मठ बच्चों के भाग्य को निखारने वाले शिक्षक हरिमोहन गुप्ता एवं आशीष कुमार ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है। इन दोनों का नाम पुस्तक संपादन के लिए आइडियल इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन के अंतर्गत एक सुपर-50 संपादक एवं लेखक ग्रुप बनाया गया है। इसके वह भी सदस्य हैं। इस ग्रुप ने रिकॉर्ड एक माह में 50 विषयों पर आधारित पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया है। इसी के तहत शिक्षक हरिमोहन गुप्ता ने पुस्तक भारत की महान विभूतियां एवं आशीष कुमार ने शौर्य गाथा का संपादन किया। इसके लिए इनका नाम आइडियल इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया। शिक्षक हरिमोहन गुप्ता मौदहा ब्लॉक के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिलौली में एवं आशीष कुमार कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया में कार्यरत हैं।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

Click