उत्तर भारतीय एका समिति के संयोजक को दी श्रद्धांजलि

18

वाराणसी। मुंबई में उत्तर भारतीय एका समिति के संयोजक रहे शाहंशाहपुर निवासी अनिल कुमार सिंह के निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है। अनिल कुमार सिंह (67) का पिछले दिनों आकस्मिक रूप से देहांत हो गया था।

शाहंशाहपुर गांव में क्षेत्रीय लोगों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां की अनिल कुमार सिंह ने मुंबई में उत्तर भारतीयों को संगठित करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया था। उन्होंने उत्तर भारतीय और मुंबई वासियों के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए सेतु का काम किया था।

श्रद्धांजलि देने वालों में हरिप्रसाद सिंह, कमलेश सिहं, प्रिंस सिंह, राजेश पटेल, शार्दुल विक्रम चौधरी, शैलेंद्र पटेल, चंद्रशेखर पटेल, सत्येंद्र सिंह, अमरेश्वर नारायणसिंह, पवन सिंह, उमेश सिंह, अशोक सिंह, अरबिंद सिंह, नित्यानंद सिंह आदि रहे।

राजकुमार गुप्ता

Click