एस के महाविद्यालय जैतपुर के प्राचार्य साहित्य अभ्युदय सम्मान से हुए सम्मानित

15

महोबा , एस0 के0 महाविद्यालय जैतपुर के प्राचार्य डॉ0 बृजेश कुमार गुप्ता मेवादेव निवासी सुदामापुरी बांदा को उनके द्वारा संपादित पुस्तक द मैन पुरुष विमर्श के लिए युगधारा फाउंडेशन, लखनऊ व इसकी नागपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम अभिव्यक्ति में साहित्य अभ्युदय सम्मान से सम्मानित किया गया। इस पुस्तक का सह संपादन पश्चिम बंगाल की डॉ0 विजेता साव ने किया था। इस पुरस्कार के साथ डॉ0 बृजेश को 1100 रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गयी। नागपुर की प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष रामकृष्ण विनायक सहस्रबुद्धे, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 चंद्रिका प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष पूनम मिश्र, महासचिव सौम्या मिश्रा लखनऊ, हेमलता मिश्रा मानवी ने आपकी साहित्यिक कृतियों को सराहा तथा डॉ0 बृजेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ0 बृजेश लगातार पुस्तकों के लेखन व संपादन का कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्य सचिव अविनाश बागड़े ने किया। अंग्रेजी साहित्य की कई विधाओं में 8 पुस्तकें लिखने वाले डॉ0 बृजेश कुमार गुप्ता ‘मेवादेव’ वर्तमान में वर्ल्ड यूनियन ऑव पोएट्स इटली के सेक्रेटरी जनरल हैं। सर्बिया, हैती, नाइजीरिया, ब्राज़ील की संस्थाओं से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्तकर्ता, मेवादेव ग्रंथ अकैडमी के संस्थापक, 24 पुस्तकों के सम्पादक डॉ0 बृजेश के सम्मान में अफ्रीकी देश बिरलैंड राज्य पहले ही डाक टिकट जारी कर चुका है। डॉ0 बृजेश अपने प्रथम ट्रस्ट के अंतर्गत तीन अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुके हैं। डॉ0 बृजेश ने यह पुरस्कार अपने परिवार तथा शहर के समस्त साहित्यकारों को समर्पित किया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं जैसे साहित्य, कला और भाषा पर परिचर्चा, पुस्तक मेला, कवि सम्मेलन, एवं पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। डॉ0 बृजेश को उनके साहित्यिक कृतियों व साहित्य साधना हेतु कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 से विभूषित किया जाएगा। आपको यह सम्मान सद्गुरु कबीर साहेब के 506 वें महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 समारोह डॉ. अम्बेडकर नई दिल्ली में भारत भूषण महंत डॉ. नानक दास के सानिध्य में 27 फरवरी 2024 को आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

Click