तहसील सभागार में आयोजित किसान दिवस प्रचार प्रसार व सहालग की वजह से फ्लॉप रहा

28

रायबरेली। किसान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी तो पहुंचे लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों के सापेक्ष किसानों की संख्या कम रही।

बताते चलें कि शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन होता है। जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के मुखिया मौजूद रहकर किसानों को लाभ परक योजनाओं की जानकारी किसानों से साझा करते हैं, साथ ही साथ किसानों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण करते हैं।

इसी के क्रम में महराजगंज तहसील सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन विभागीय कर्मियों ने रुचि न दिखाते हुए आयोजन का प्रचार प्रसार नहीं किया। जिससे किसान दिवस में किसानों की उपस्थिति न के बराबर रही।

वहीं किसान दिवस में उप कृषि निदेशक विनय सिंह, जिला कृषि अधिकारी रवि चंद्र प्रकाश, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी, संजय कुमार, तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, नायब तहसीलदार व मत्स्य विभाग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने आये हुए किसानों को लाभ परक योजनाओं के विषय में जानकारी दी व किसानों की समस्याओं को सुना।

अधिकतर किसानों की पीएम सम्मान निधि से संबंधित समस्या थी।जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
Click