मां चंद्रिका चौराहे का सांसद ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास

18

महोबा , मुख्यालय के छतरपुर रोड स्थित वीर शिरोमणि आल्हा ऊदल की आराध्य देवी सिद्ध शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका माता जी का बहुत दूर-दूर देश विदेश तक विख्यात है। माता के दरबार में जो भी श्रद्धालु भक्तजन अपनी मनौती मानते हैं।

मां की कृपा से उनकी मनौती पूर्ण होती है। बुधवार के रोज चंद्रिका चौराहा का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास हमीरपुर महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल द्वारा विधि विधान पूर्वक मां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। बताया जाता है कि सन 831 ई० में चंदेल राजा चंद्र बर्मन खजूरवाद खजुराहो में भांडय यज्ञ के समापन के उपरांत महोबा में एक महोत्सव का आयोजन कराया गया था ।जहा यादगार पर 18 भुजी मां बड़ी चंद्रिका देवी की मूर्ति की स्थापना कराई थी । मां बड़ी चंद्रिका देवी माता जी का 51 शक्ति पीठों में इनका स्थान है। मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के अलावा कई जिलों से भक्तगण मां के दरबार में अपना माथा टेक कर अपनी अर्जी लगाते हैं।

वही मां के भक्तजनों को भरपूर मां का आशीर्वाद मिलता है। शारदीय नवरात्रि पर यहां एक विशाल मेला का आयोजन होता है। एवं श्रद्धालु जन नौ दिन निरंतर भंडारा करते हैं। तथा चैत्र नवरात्रि में भी भक्तो की भरी संख्या में भिड़ उमड़ी रहती है। भक्त दूर दराज से मां के दर्शन के लिए आते है और अपनी मनो कमाना पूर्ण की मां से कामना करते है। इसी क्रम के चलते इस चौराहे का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण करने का कार्य प्रस्तावित हुआ है। जिससे आम जनमानस में बेहद खुशी का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर जिला प्रचारक संतोष, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी नगर पालिका अध्यक्ष संतोष चौरसिया राहुल अग्रवाल मयंक तिवारी अवधेश शर्मा ईश्वर दयाल पूर्व सभासद, विपिन सिंह भदौरिया संतोष गुप्ता जागेश्वर चौरसिया ,सत्येंद्र, गुप्ता, शनि , समाजसेवी तारा पाटकर ,सहित नगर के सम्भ्रांत गणमान्य नागरिक तथा पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधिगण के अलावा नारी शक्ति ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

Click