विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाडपुर में ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

21

महोबा , विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को लाडपुर में भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। भाजपा नेता पंकज तिवारी के द्वारा ग्रामवासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया पात्र व्यक्तियो को लाभ मिलने की बात कही ताकि वह शीघ्र ही सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके। जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचने की बात पर जोर दिया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह उर्फ मानू राजा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर पात्र तक केंद्र तथा प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचना है।
मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र राजपूत ने सभी को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा, हर घर जल योजना , शौचालय , आयुष्मान कार्ड पीएम सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के 70 साल के राज में भारत को मात्र 2 एम्स मिले थे एवं भाजपा के 9 वर्षो में 50 एम्स मिले वही 5 करोड़ गरीब महिलाओ को प्रधानमंत्री आवास व 60 करोड़ लोगो को जनधन खाता सहित 10 करोड़ लोगो को विश्व की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान कार्ड सहित 5 करोड़ शौचालय व 50 से अधिक वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी गई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत दयाशंकर जायसवाल द्वारा सरकारी योजनाओं की उपस्थित जन समुदाय को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कहा कि जो भी समस्याएं हो आप लोग विकासखंड आकर बताएं आपकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा का संचालन मंडल महामंत्री दिनेश गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मूलचंद ,पंचायत सचिव ब्रजेश कुमार, ग्राम प्रधान बम्होरी, ग्राम प्रधान कमाल पुरा मनोज राजपूत, डीएसओ सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

Click