भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन सोहावल के अध्यक्ष बने राज नारायण पाण्डेय, महासचिव के पद पर हुई धर्मेन्द्र वर्मा की ताजपोशी

19
  • भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन की सोहावल तहसील कार्यकारिणी गठित
  • पत्रकार महासंगठन के अयोध्या में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन पर हुई चर्चा

    अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन की सोहावल तहसील इकाई की बैठक कस्बे के एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा पत्रकार राजनारायण पाण्डेय को संगठन के तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी गई।

तहसील की नई कार्यकारिणी में तहसील अध्यक्ष राज नारायण पाण्डेय, तहसील उपाध्यक्ष गौरव कुमार, तहसील महासचिव धर्मेंद्र प्रताप बर्मा तथा शैलेंद्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शशांक सिंह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों व अन्य पदाधिकारियों को चयनित करते हुए संगठन के उत्थान के लिए कार्य करने का आग्रह किया गया है।

सोहावल के एक होटल में हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के तहसील अध्यक्ष राज नारायण पाण्डेय एवं शशांक सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि किसी भी संगठन की प्रगति उसके सदस्यों/पदाधिकारियों के कर्तव्यनिष्ठा पर निर्भर है। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन भाग्यशाली है कि इसके सदस्य संगठन की रीढ़ की तरह कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करने के साथ संगठन को ऊंचाईयों ले जाने के लिए संगठन से जुड़े सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

श्री तिवारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों द्वारा चौथे स्तंभ के रूप में सजग प्रहरी की भूमिका निभाई जा रही है। सरकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के संबंध में संवेदनशीलता पूर्वक विचार करना चाहिए। जिससे पत्रकारों को उनका अधिकार तथा सम्मान मिल सके। जिसके वह हकदार हैं।

बैठक में पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी गंभीर चर्चा की गई और उत्पीड़न से बचने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन कराने की तैयारी के विषय में भी लोगों के विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

अंत में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या में राष्ट्रीय सम्मेलन कराये जाने पर सभी ने सहमति जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया। उसके बाद राष्ट्रीय सम्मेलन कराए जाने के लिए रूपरेखा बनाई गई। और संगठन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बैठक के दौरान संगठन से जुड़े पत्रकारों को जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी और तहसील अध्यक्ष राजनारायण पाण्डेय द्वारा संगठन का परिचय पत्र सौंपा गया। तहसील अध्यक्ष राज नारायण पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि सहित बैठक में आए पत्रकारों को फूल मालाओं के साथ धार्मिक प्रतिमा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक को जिला मुख्य महासचिव वेद प्रकाश मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, सचिव दिनेश जायसवाल, देवेंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार, राजेश तिवारी, अशोक कुमार द्विवेदी व अमित तिवारी सहित अन्य कई पत्रकारों द्वारा भी संबोधित किया गया। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

  • मनोज कुमार तिवारी
Click