हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – कुसुम्पटी विधानसभा सीट कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह जीते

13
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - कुसुम्पटी विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – कुसुम्पटी विधानसभा सीट कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह जीते।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में शिमला जिले की कुसुम्पटी विधानसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ बीजेपी, आप समेत 6 पार्टियां चुनाव मैदान में हैं। यहां कांग्रेस के सिटिंग एमएलए अनिरुद्ध सिंह का किला ढहाने के लिए बीजेपी कैंडीडेट और कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज और आप के राजेश चानना में कड़ी टक्कर है।

कसुम्पटी असेंबली सीट के हालिया इतिहास पर नज़र दौड़ाएं तो यहां पर बीजेपी के रूप दास कश्यप ने आखिरी बार 1998 में जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2003 में सोहन लाल ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद साल 2007 में हुए चुनाव में सोहन लाल ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की। वहीं वर्ष 2012 में कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह ने साल 2012 और वर्ष 2017 में चुनाव जीता। कांग्रेसी उम्मीदवार अनिरुद्ध अबकी बार हैट्रिक बनाने की राह पर हैं।

साल 2017 में कुसुम्पटी विधानसभा सीट से कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह ने बीजेपी कैंडीडेट विजय ज्योति को 9,397 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार अनिरुद्ध को 22,061 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 52.92 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट विजय ज्योति को 12,664 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 30.42 प्रतिशत था।

वर्ष 2012 में कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह ने बीजेपी कैंडीडेट प्रेम सिंह को 9,886 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार हर्षवर्धन सिंह को 16,929 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 46.7 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट प्रेम सिंह को 7,043 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 19.43 प्रतिशत था।

अब एक नज़र कुसुम्पटी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

कुसुम्पटी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट सुरेश भारद्वाज
शिमला शहरी सीट से विधायक हैं सुरेश
शहरी विकास मंत्री हैं सुरेश भारद्वाज

कुसुम्पटी कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह

सिटिंग एमएलए है अनिरुद्ध सिंह
स्थानीय जनता में ख़ासे लोकप्रिय
लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं अनिरुद्ध

आप उम्मीदवार डॉ राजेश चनाना

पेशे से डॉक्टर हैं राजेश चानना
समाजसेवी हैं राजेश चानना

अब बात करते हैं कुसुम्पटी विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 67,017 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 34,678 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 32,339 है।

कुसुम्पटी विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 67,017
पुरुष मतदाता – 34,678
महिला मतदाता – 32,339

कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, परिवहन और पेयजल की समस्या मुख्य चुनावी मुद्दा हैं। वहीं इस बार यहां पर बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ लोगों में नाराजगी है, जिसका चुनाव पर असर पड़ेगा।

Click