हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – नाचन असेंबली सीट भाजपा के विनोद कुमार को जीत मिली

23
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - नाचन असेंबली सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – नाचन असेंबली सीट भाजपा के विनोद कुमार को जीत मिली

हिमाचल विधानसभा चुनाव में नचान असेंबली सीट पर चुनाव प्रचार जोरों पर है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी विनोद कुमार को कांग्रेस के नरेश कुमार के साथ ही आप कैंडीडेट जबना कुमारी से कड़ी चुनौती मिल रही है। वहीं बीजेपी साल 2012 से लगातार विधायक रहे अपने उम्मीदवार विनोद कुमार की जीत पर आश्वस्त है।

नाचन विधानसभा सीट के इतिहास पर गौर करें तो ये सीट 5 बार बीजेपी की झोली में जा चुकी है। बीजेपी की ओर से 2007 में दिले राम ने और फिर 2012 और 2017 में बीजेपी के विनोद कुमार चौहान को जीत मिली। बीजेपी ने जहां अपने सिटिंग एमएलए पर भरोसा जताया है, वहीं कांग्रेस ने कैंडीडेट बदल कर नरेश कुमार को चुनावी बिसात पर उतारा है। वहीं जबना कुमारी जनता के बीच में लोकप्रिय हो रही हैं। जिससे ये चुनाव दिलचस्प हो गया है।

साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी से विनोद कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह कौशल को 15,896 वोटों के मार्जिन से हराया था। बीजेपी के विनोद कुमार को 38,154 वोट मिले थे। जो कुल पड़े वोटों का 61.8 फीसदी था। वहां दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी उम्मीदवार लाल सिंह कौशल को 36.12 फीसदी वोट मिले थे।

वर्ष 2012 में बीजेपी के विनोद कुमार को जीत हासिल हुई थी। विनोद कुमार ने कांग्रेसी कैंडीडेट टेकचंद डोगरा को 3,031 मतों से हराया था। विनोद कुमार को 22,924 मत मिले थे। जो कुल पड़े वोटों का 41.36 प्रतिशत था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे टेकचंद को 19,893 वोट मिले थे। जो कुल पड़े मतों का 35.89 फीसदी था।
अब एक नज़र डालते हैं नाचन असेंबली सीट के उम्मीदवारों की ताक़त पर…

नाचन असेंबली सीट के उम्मीदवारों की ताक़त पर

बीजेपी प्रत्याशी विनोद कुमार

सिटिंग एमएलए हैं विनोद कुमार
हैट्रिक की राह पर विनोद कुमार
साल 2012 और साल 2017 में विधायक
जनता में अच्छे-ख़ासे पॉपुलर

कांग्रेस उम्मीदवार नरेश कुमार
शिक्षक संस्थान के संचालक हैं नरेश कुमार
इंजीनियरिंग कॉलेज चलाते हैं नरेश कुमार

आप कैंडीडेट जबना कुमारी
तेजतर्रार नेत्री हैं जबना कुमारी
22 की उम्र में ही प्रधान बनीं

अब एक नज़र डालते हैं नाचन एससी असेंबली सीट के वोटरों के बारे में …
यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 88,483 है। जिनमें से पुरुष वोटरों की तादाद 44,472 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 44,011 है।

नाचन असेंबली सीट पर वोटर

कुल मतदाता – 88,483
पुरुष मतदाता – 44,472
महिला मतदाता – 44,011

स्थानीय मुद्दों की बात करें तो पेयजल और फसल के लिए पानी की समस्या बनी हुई है। जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी है। यहां की सड़कें बदहाल हैं। परिवहन के उचित साधन नहीं नहीं है। सिविल अस्पताल में सुविधाओं का टोटा है।

Click