हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – पच्छाद विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी की रीना की झोली में

43
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - पच्छाद विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – पच्छाद विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी की रीना की झोली में गिरा।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में सिरमौर जिले की पच्छाद विधानसभा सीट पर बीजेपी को अपनी सीट बचाने के लिए कांग्रेस और आप समेत छह प्रत्याशियों से कड़ी टक्कर लेनी पड़ रही है। यहां सिटिंग एमएलए रीना के सामने कांग्रेस की दयाल प्यारी और आप उम्मीदवार अजय सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

गौर करें तो पच्छाद विधानसभा क्षेत्र हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ वाईएस परमार का गृह विधानसभा क्षेत्र है। कांग्रेस हो या भाजपा, इस विधानसभा क्षेत्र को किसी ना किसी रूप में प्रत्येक सरकार में प्रतिनिधित्व मिलता ही है।

साल 2019 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में हुए भारतीय जनता पार्टी की रीना कश्यप ने कांग्रेस कैंडीडेट को 2,808 मतों से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रीना कश्यप को 22,167 मत मिले, जो कुल हुए मतदान का 40.85 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडीडेट गंगूराम मुसाफिर को 19,359 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 35.68 प्रतिशत था।

साल 2017 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप ने कांग्रेस कैंडीडेट गंगू राम मुसाफिर को 6,427 वोटों से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सुरेश को 30,243 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 54.26 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडीडेट गंगू राम मुसाफिर को 23,816 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 42.71 प्रतिशत था।

साल 2012 में पच्छाद सीट से बीजेपी के सुरेश कुमार ने कांग्रेस कैंडीडेट को 2,625 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सुरेश को 25,488 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 50.81 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडीडेट गंगूराम मुसाफिर को 22,863 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 45,58 प्रतिशत था।

अब एक नज़र पच्छाद विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

पच्छाद विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट रीना कश्यप

सिटिंग एमएलए हैं रीना कश्यप
क्षेत्रीय जनता में पॉपुलर हैं रीना कश्यप

कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी

कांग्रेस का युवा चेहरा हैं दयाल प्यारी
तीन बार जिला परिषद सदस्य रही दयाल प्यारी
साल 2019 में निर्दलीय लड़ा था चुनाव

आप उम्मीदवार अजय सिंह

सोशल वर्कर हैं अजय सिंह
क्षेत्र में हो रहे हैं पॉपुलर

अब बात करते हैं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पच्छाद विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 77,181 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 40,027 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 37,152 है। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र में एक ट्रांसजेंडर मतदाता भी है।

पच्छाद विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 77,181
पुरुष मतदाता – 40,027
महिला मतदाता – 37,152
ट्रांसजेंडर – 1

सिरमौर की सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में भी पानी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा चुनाव के दौरान सामने आ रहा है।

Click