हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – मंडी विधानसभा सीट से बीजेपी के अनिल शर्मा विजयी

29
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - मंडी विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – मंडी विधानसभा सीट से बीजेपी के अनिल शर्मा विजयी हुए।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इस कड़ी में जिले की मंडी विधानसभा सीट पर 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंडी सीट पर सिटिंग एमएलए अनिल शर्मा बीजेपी से चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार चंपा ठाकुर और आम आदमी पार्टी के श्याम लाल चुनाव में पूरी ताक़त झोंके हुए हैं।

हिमाचल की हॉट सीटों में शुमार मंडी विधानसभा सीट से ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखराम 5 बार विधायक रहे हैं। साल 2007 में यहां से सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को जीत मिली थी। अनिल शर्मा की बात करें तो उन्होंने 2007 और 2012 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। जबकि उन्होंने 2017 का चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा और जीत भी दर्ज की। अनिल शर्मा अबकी बार भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

मंडी असेंबली सीट पर साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी के अनिल शर्मा ने कांग्रेसी कैंडीडेट चंपा ठाकुर को 10,282 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को 31,282 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 58.12 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर को 21,025 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 39.06 प्रतिशत था। यहां पर कुल 53,246 वोट पड़े थे।

साल 2012 में मंडी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अनिल शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी दुर्गा दत्त को 3,930 वोट से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 20,866 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 42.92 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी दुर्गा दत्त को 16,936 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 34.84 प्रतिशत था।

अब एक नज़र मंडी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

मंडी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट अनिल शर्मा

सिटिंग विधायक हैं अनिल शर्मा
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे
राजनीति का खून से है रिश्ता

कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर
कई चुनाव लड़ने का अनुभव
क्षेत्रीय जनता में पॉपुलर

आप उम्मीदवार श्याम लाल
आप के जुझारू नेता
सोशल वर्कर हैं श्याम लाल

अब बात करते हैं मंडी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 78,113 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की तादाद 39,066 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 39,047 है।

मंडी विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 78,113
पुरुष मतदाता – 39,066
महिला मतदाता – 39,047

बात अब मंडी सीट के नाम की। मंडी को मांडव ऋषि के नाम से जाना जाता है। मंडी में काफी संख्या में मंदिर है। इसे पहाड़ों में मौजूद छोटा वाराणसी भी कहा जाता है।

मंडी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को खराब सड़कों और पानी को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में लोग बेहतर सड़क सुविधा मिलने की भी उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा भी अच्छी नहीं है।

विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। वैसे तो इस सीट पर हमेशा से ही कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार जीतते आए हैं। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार कर दिलचस्प बना दिया है।

Click