बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सद्भावना मैत्री यात्रा

15

जनपद में शांति, सौहार्द, करूणा और आपस में भाईचारा कायम करने के लिए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा ( वैशाख पूर्णिमा) के अवसर पर सद्भावना मैत्री यात्रा निकाली गई।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सद्भावना मैत्री यात्रा की शुरुआत हाथी पार्क स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल से हुई। यहां सुबह 8:00 बजे बुद्ध के अनुयाई इकट्ठा हुए और बौद्ध भिक्षु डॉ कमल सील से त्रिरत्न वंदना और पंचशील ग्रहण किया। यह सद्भावना मैत्री यात्रा यहां से चलकर यूनियन बैंक चौराहा, खालसा चौक, सुपर मार्केट, घंटाघर चौराहा, दीवानी कचहरी होते हुए अस्पताल चौराहा और डीएम आवास के समीप स्थापित बुद्ध प्रतिमा स्थल पहुंची। यात्रा में चलने वाले बौद्ध अनुयाई अपने साथ पंचशील धम्म ध्वज साथ लेकर चल रहे थे। यात्रा में शामिल लोग “हे मानव! तू मिलकर बोल- बुद्धं सरणं गच्छामि, धम्मं सरणं गच्छामि, संघं सरणं गच्छामि” तथा “बौद्ध धम्म की क्या पहचान, मानव मानव एक समान” का उद्घोष करते चल रहे थे।
उल्लेखनीय है कि 563 ईसापूर्व वैशाख पूर्णिमा के दिन लुंबिनी वन में भगवान तथागत बुद्ध ने सिद्धार्थ के रूप में जन्म लिया। इसी वैशाख माह की पूर्णिमा को 528 ईसा पूर्व बिहार के बोधगया में सम्यक संबोधि प्राप्त हुई और वैशाख माह की पूर्णिमा को ही 483 ईसा पूर्व कुशीनगर में महापरिनिर्वाण प्राप्त हुआ। वैशाख माह की पूर्णिमा को जन्म, संबोधी और महापरिनिर्वाण की ये तीनों घटनाएं दुनिया में सिर्फ तथागत बुद्ध के साथ घटित होती हैं। इसलिए इस वैशाख माह की पूर्णिमा को त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है।
इस सद्भावना मैत्री यात्रा का संयोजन विश्व दलित परिषद के अध्यक्ष राजेश कुरील एवं सहसंयोजन भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश पंजीकृत के जिला अध्यक्ष सुनील दत्त ने किया। इस यात्रा में एससी एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के अशोक प्रियदर्शी, अनिल कांत, आसाराम, बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी के संरक्षक रोहित प्रतिपक्ष, वीरांगना झलकारी बाई कल्याण एवं विकास परिषद के अध्यक्ष राम सजीवन धीमान, गुप्तार वर्मा, रामसमुझ लाल, महर्षि सुपच सुदर्शन हेला समाजोत्थान सेवा समिति के सतनाम जेडी, गौरी शंकर, राजकुमार, शंखनाद संगठन के सरदार परमजीत सिंह, अनुभव कक्कड़, धर्मेंद्र बर्मा, चंद्रगुप्त मौर्य सेवा संस्थान के कृष्ण कुमार मौर्य, लालता प्रसाद मौर्य, राजकुमार मौर्य, लोहार बढ़इया समुदाय की महिलाएं, अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के इंजीनियर एस.के. आर्या, राजेंद्र सिंह, अंबेडकर नगर विकास समिति के राम आसरे गौतम, मोहनलाल, डॉ अंबेडकर बुद्ध विहार समिति पंचशील नगर बालापुर के अध्यक्ष चंद्रशेखर, महामंत्री राम औतार गौतम, भारतीय बौद्ध महासभा के महामंत्री प्रमोद कुमार सहित रामप्रसाद बौद्ध, भन्ते सील सागर, शिव कुमार, ललित कुमार, रामकृष्ण, नरेंद्र कुमार, कमल सोनकर, अनिल कांत, सतनाम, आसाराम, इंजीनियर वंश बहादुर यादव, आर .पी. लोधी, जयप्रकाश, भीम कुमार,श्रवण कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

अनुज मौर्य /मनीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Click