हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | बल्ह विधानसभा सीट से बीजेपी के इंदर सिंह विजयी

13
बल्ह विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | बल्ह विधानसभा सीट से बीजेपी के इंदर सिंह विजयी।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में जिले की बल्ह असेंबली सीट पर बीजेपी के सिटिंग एमएलए इंदर सिंह के सामने कांग्रेस के प्रकाश चौधरी और आम आदमी पार्टी के तारा चंद टक्कर दे रहे हैं। वहीं बीएसपी उम्मीदवार प्रेम कुमार और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जीवन राम भी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक और बीजेपी प्रत्याशी इंदर सिंह सत्ता विरोधी रुझान में फंस गए हैं। इसके पीछे उनके वायदे हैं। इंदर और बीजेपी ने प्रस्तावित हवाई अड्डे को लेकर जनता को सब्जबाग दिखाए थे। मगर पांच साल में हवाई अड्डा कागजों से बाहर नहीं निकल पाया। इससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। वहीं विरोधी दल चुनाव में इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रहे हैं।

इसके अलावा कीरतपुर-मनाली फोरलेन निर्माण में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की भूमि का अधिग्रहण हुआ था। इसके एवज में मुआवजे को लेकर किसान सालों से संघर्ष कर रहे हैं। वहीं बीजेपी ने 2017 के चुनाव में अपने दृष्टिपत्र में प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देने का वादा किया था। मगर पांच साल में इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ। विस्थापितों ने इस मुद्दे को लेकर अब मोर्चा खोल रखा है।

हिमाचल की बल्ह सीट पर साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी के इंद्र सिंह ने कांग्रेस कैंडीडेट प्रकाश चौधरी को 12,811 वोट से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार इंद्र सिंह को 34,704 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 60.13 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडीडेट को 21,893 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 37.93 प्रतिशत था।

साल 2012 में कांग्रेसी उम्मीदवार प्रकाश चौधरी ने बीजेपी प्रत्याशी इंदर सिंह को 3,116 मत से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी को 20,043 वोट मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 39.23 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे इंदर सिंह को 16,927 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 33.13 प्रतिशत था।

अब एक नज़र एससी के लिए आरक्षित विधानसभा सीट बल्ह के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

विधानसभा सीट बल्ह के प्रत्याशियों की ताक़त

बीजेपी कैंडीडेट इंदर सिंह
सिटिंग एमएलए हैं इंदर सिंह
पार्टी के बड़े नेताओं पर भरोसा
विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी
दो बार विधायक रहे हैं प्रकाश चौधरी
साल 2017 में दूसरे नंबर पर रहे
कई चुनाव लड़ने का अनुभव

आप उम्मीदवार तारा चंद
संघर्षशील लीडर हैं तारा चंद
समाज सेवा से रखते हैं सरोकार

अब बात करते हैं विधानसभा सीट बल्ह के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 81,597 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 40,844 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 40,753 है।

विधानसभा सीट बल्ह पर कुल मतदाता
कुल वोटर – 81,597
पुरुष मतदाता – 40,844
महिला मतदाता – 40,753

इस विधानसभा के बल्ह शब्द का मतलब हिमालय के बीच आने वाली घाटी होता है। ये इलाका पहाड़ियों में बसा हुआ है। बल्ह इलाका मंडी शहर से पांच किलोमीटर दूर स्थित है। इस विधानसभा क्षेत्र में धान, गेहूं और मक्का की खेती होती है। यहां भी पेयजल और सड़क यातायात की समस्या है। यहां सब्जी मंडी बनाने का काम भी शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया है।

Click