हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस के संजय विजयी

30
अर्की विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस के संजय विजयी।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में सोलन जिले की अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजय समेत 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां से बीजेपी के गोविंद राम और आम आदमी पार्टी के जीत राम मैदान में हैं। इसके साथ ही बीएसपी के कमलेश, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जयदेव सिंह और दो निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।

हिमाचल के सोलन ज‍िले और श‍िमला (एससी) लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली अर्की व‍िधानसभा सीट पर ज्‍यादातर कांग्रेस और बीजेपी का ही दबदबा रहा है। साल 2017 के चुनाव में यहां से दिग्गज कांग्रेसी और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने चुनाव जीता था।

साल 2021 में अर्की असेंबली सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के संजय ने बीजेपी कैंडीडेट रतन सिंह पाली को 3,219 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार संजय को 30,798 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 50.86 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट रतन सिंह पाली को 27,579 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 45.55 प्रतिशत था।

वर्ष 2017 में अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के वीरभद्र सिंह ने बीजेपी कैंडीडेट रतन सिंह पाल को 6,051 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार वीरभद्र सिंह को 34,499 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 53.74 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट रतन पाल सिंह को 28,448 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 44.28 प्रतिशत था।

साल 2012 में अर्की विधानसभा सीट पर बीजेपी के कृष्ण लाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के लखविंदर सिंह राणा को 9,308 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को 35,341 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 55.60 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडीडेट लखविंदर सिंह राणा को 26,033 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 40.96 प्रतिशत था।

अब एक नज़र अर्की विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडिडेट गोविंद राम
दो बार विधायक रहे हैं गोविंद राम
राज्य स्तरीय नेता हैं गोविंद राम
क्षेत्रीय जनता में लोकप्रिय हैं गोविंद राम

कांग्रेस प्रत्याशी संजय
सिटिंग एमएलए हैं संजय
पीसीसी सदस्य हैं संजय
वीरभद्र की विरासत का साथ मिला

आप उम्मीदवार जीतराम
समाजसेवी हैं आप के जीतराम
स्थानीय मुद्दों को लेकर संघर्षशील

अब बात करते हैं विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 95,788 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 48,741 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 47,046 है।

विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 95,788
पुरुष मतदाता – 48,741
महिला मतदाता – 47,046

अर्की विधानसभा क्षेत्र में अब तक ठाकुरों और ब्राह्मणों का ही दबदबा रहा है। यहां कैश क्रॉप के रुप में टमाटर और फूलों की खेती की जाती है। ऐसे में यहां सब्जी का कारोबार तो अच्छा है, लेकिन महंगाई से लोग परेशान हैं। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों की हालत भी खस्ता होने से जनता परेशान हैं। कहीं-कहीं पर सड़कों की हालात भी खराब होने से लोगों को सफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Click