हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – कसौली विधानसभा सीट कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी विजयी

8
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - कसौली विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – कसौली विधानसभा सीट कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी विजयी।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में सोलन जिले की कसौली सुरक्षित विधानसभा सीट पर 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां बीजेपी के प्रत्याशी राजीव सैजल को लगातार चौथी बार विधायक बनने से रोकने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी और आप के कैंडीडेट हरमेल सिंह दीवार बनकर खड़े हैं।

साल 2017 में कसौली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के राजीव सैजल ने कांग्रेस कैडीडेट विनोद सुल्तानपुरी को 442 मतों से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राजीव सैजल को 23,656 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 48.51 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडीडेट विनोद सुल्तानपुरी को 23,214 मत वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 47.77 प्रतिशत था।

साल 2012 में कसौली असेंबली सीट से बीजेपी के राजीव सैजल ने कांग्रेस कैंडीडेट विनोद सुल्तानपुरी को मात्र 24 मतों से हराया था। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 19,960 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 47.08 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडीडेट विनोद सुल्तानपुरी को 19,936 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 47.03 प्रतिशत था।

अब एक नज़र कसौली विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

कसौली विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट राजीव सैजल

लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं सैजल
बीजेपी के राज्य स्तरीय नेता हैं राजीव सैजल
सरकार और संगठन में मज़बूत पकड़

कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी

कई चुनाव लड़ने का अनुभव
स्थानीय जनता में मज़बूत पकड़
बीते दो चुनाव में कम वोट से हारे

आप उम्मीदवार हरमेल सिंह

बीजेपी के बड़े नेता रहे हैं हरमेल
सोशल वर्कर हैं हरमेल सिंह

अब बात करते हैं कसौली विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 68,932 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 35,737 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 33,195 है।

कसौली विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 68,932
पुरुष मतदाता – 35,737
महिला मतदाता – 33,195

अनुसूचित जाति के लिए कसौली सुरक्षित सीट पर बेरोज़गारी, महंगाई से लेकर पेयजल और सड़कों की समस्या है। साथ ही लगातार चौथी बार चुनाव जीतने के लिए राजीव सैजल के सामने एंटी इंकंबेंसी भी है।

Click