हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – मनाली विधानसभा सीट से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ जीते

19
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - मनाली विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – मनाली विधानसभा सीट से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ जीते

मनाली विधानसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और आप कैंडीडेट के बीच जबर्दस्त मुकाबला चल रहा है। इस सीट को बरकरार रखने के लिए बीजेपी को पसीना बहाना पड़ रहा है। इस सीट के मौजूदा विधायक बीजेपी कैंडिडेट गोविंद सिंह ठाकुर के मुकाबले कांग्रेसी कैंडिडेट भुवनेश्वर गौर ताल ठोंक रहे हैं। वहीं आप उम्मीदवार अनुराग प्रार्थी किस्मत आज़मा रहे हैं।

मनाली विधानसभा सीट पर साल 2017 में कुल 51.15 प्रतिशत वोट पड़े। वर्ष 2017 में भाजपा के गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के हरि चन्द शर्मा को 3005 वोटों के मार्जिन से हराया था। गोविंद सिंह ठाकुर को कुल 27,173 वोट मिले थे, जो कुल मतों का 51.15 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहै कांग्रेसी कैंडिडेट हरि चंद शर्मा को 24,168 वोट मिले थे, जो कुल पड़े वोटों का 45.50 फीसदी था।

इससे पहले वर्ष 2012 के मनाली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के गोविंद सिंह ठाकुर को जीत हासिल हुई थी। गोविंद को 17,645 मत मिले थे। जो कुल पड़े वोटों का 35.98 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे भुवनेश्वर गौर को 14,447 वोट मिले थे। जो कुल पड़े मतों का 29.46 प्रतिशत था।

अब एक नज़र डालते हैं मनाली सीट पर जोर आज़मा रहे प्रत्याशियों की ताक़त पर…

मनाली सीट के प्रत्याशियों की ताक़त पर एक नज़र

बीजेपी कैंडिडेट गोविंद सिंह ठाकुर
जयराम सरकार में शिक्षा मंत्री
साल 2012 से विधायक हैं गोविंद ठाकुर
तीन बार एमएलए रह चुके हैं

कांग्रेस कैंडिडेट भुवनेश्वर गौर
विधायक रह चुके हैं भुवनेश्वर गौर
असेंबली सेगमेंट में ख़ासे लोकप्रिय
कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं भुवनेश्वर

आप उम्मीदवार अनुराग प्रार्थी
दिवंगत मंत्री लालचंद के पोते हैं
पुराने कांग्रेसी रहे हैं अनुराग प्रार्थी
पेशे से वकील हैं अनुराग प्रार्थी

अब एक नज़र मनाली विधानसभा के वोटरों पर … मौजूदा समये में मनाली असेंबली सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 74,903 है। वहीं इस सीट पर पुरुष वोटरों की संख्या 37,667 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 37,237 है।

मनाली विधानसभा के वोटरों पर एक नज़र…

कुल मतदाताओं की संख्या – 74,903
पुरुष वोटरों की संख्या – 37,667
महिला मतदाताओं की संख्या – 37,237

गौर करें तो मनाली भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों के लिए एक फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट रहा है। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात है। बॉलीवुड की कई फिल्में यहां पर शूट की जा चुकी हैं। यहां विख्यात माता हिडिम्बा मंदिर है। वहीं बर्फबारी के शौकीनों के लिए रोहतांग दर्रा, सोलंग नाला, कोठी और अटल टनल लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

मनाली विधानसभा सीट के मुद्दों की बात करें तो यहां किसानों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। यह इलाका पर्यटन क्षेत्र है। ऐसे में यहां पर्यटक ही लोगों की आय के मुख्य साधन है। लोग चाहते हैं कि इलाके में विकास किया जाए, ताकि और अधिक टूरिस्ट वहां घूमने आए। यहां सड़कों की हालत और आवागमन के साधनों का अभाव है। इसे लेकर स्थानीय जनता में गुस्सा है।

चुनावी सरगर्मी के बीच यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक लगातार तीसरी बार जीतने की कोशिश में हैं। वहीं चुनावी मैदान में कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी अपने कैंडीडेट की जीत का दावा कर रही है।

Click