हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – नादौन विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह जीते

31
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - नादौन विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – नादौन विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह जीते।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इसी कड़ी में नादौन का विधायक बनने के लिए 6 प्रत्याशी सघन चुनाव अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में नादौन सीट पर कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुकाबले बीजेपी के विजय कुमार और आप के शैंकी ठुकराल ताल ठोंक रहे हैं। इसके अलावा एक बसपा और दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

नादौन विधानसभा सीट पर कुल 11 बार चुनाव हुए हैं, जिनमें 8 बार कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि बीजेपी को केवल तीन बार ही जीत हासिल हुई है। ऐसे में इस विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं भाजपा भी पूरी ताक़त झोंकी हुई है।

साल 2017 में नादौन असेंबली सीट पर कांग्रेस पार्टी के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा कैंडीडेट विजय अग्निहोत्री को 2,349 वोट से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार सुखविंदर को 30,980 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 48.08 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार को 28,631 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 44.6 प्रतिशत था।

नादौन असेंबली सीट पर साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार ने कांग्रेस कैंडीडेट सुखविंदर सुक्खू को 6,750 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार को 31,305 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 54.89 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडीडेट सुखविंदर सिंह सुक्खू को 24,555 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 43.05 प्रतिशत था।

अब एक नज़र नादौन विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

नादौन विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट विजय कुमार

विधायक रहे हैं विजय कुमार
संगठन और सरकार में अच्छी पकड़
विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय

कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू

कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन हैं सुखविंदर
कांग्रेस के राज्य स्तरीय नेता हैं सुखविंदर
असेंबली सीट की जनता पर जबर्दस्त पकड़

आप उम्मीदवार शैंकी ठुकराल

चौधरी समुदाय के हैं शैंकी ठुकराल
पेशे से इंजीनियर हैं शैंकी ठुकराल

अब बात करते हैं विधानसभा सीट नादौन के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 94,931 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 47,723 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 47,205 है।

विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 94,931
पुरुष मतदाता – 47,723
महिला मतदाता – 47,205

गौर करें तो ओबीसी, राजपूत और ब्राह्मण बहुल नादौन सीट पर 1,766 सर्विस मतदाता हैं। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों का हजारों परिवार इस विधानसभा क्षेत्र में रहता है।

नादौन सीट के लोगों की समस्याओं की बात करें तो यहां पेयजल की जबर्दस्त समस्या है। सड़कें बदहाल हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत दयनीय है। खेती के लिए भी पानी की समस्या है।

Click