हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – नगरोटा विधानसभा सीट से कांग्रेस के आर एस बाली जीते

20
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - नगरोटा विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – नगरोटा विधानसभा सीट से कांग्रेस के आर एस बाली जीते।

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर कांगड़ा की नगरोटा सीट पर चुनावी घमासान जारी है। यहां से कांग्रेस ने रघुबीर सिंह बाली को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने अपने सिटिंग एमएलए अरुण कूका को ही प्रत्याशी बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने उमाकांत को उम्मीदवार बनाकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

बीते चुनाव परिणामों पर गौर करें तो नगरोटा सीट पर कांग्रेस पार्टी 6 बार विजयी रही है। वहीं बीजेपी कैंडीडेट 4 बार जीते हैं। इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय जीएस बाली 1998 से लेकर 2012 तक लगातार विधायक रहे। इस बार कांग्रेस ने जी एस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली को चुनावी मैदान में उतारा है।
गौर करें तो साल 2017 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अरुण कुमार ने दिग्गज कांग्रेसी जीएस बाली को हराकर सभी को हैरान कर दिया था। बीजेपी ने इस बार भी अरुण कुमार को ही चुनावी बिसात पर उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने उमाकांत की जीत का भरोसा जताया है।

अब एक नज़र नगरोटा असेंबली सीट के मतदाताओं के आंकड़े पर…
यहां कुल मतदाताओं की संख्या 90,962 है। इनमें से पुरुष वोटरों की संख्या 46,260 है। वहीं महिला वोटरों की संख्या 44,702 है।

नगरोटा असेंबली सीट पर मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाताओं की संख्या – 90,962
पुरुष वोटरों की संख्या – 46,260
महिला वोटरों की संख्या – 44,702

वर्ष 2017 में हिमाचल की नगरोटा विधानसभा सीट पर कुल 49.79 प्रतिशत वोट पड़े। यहां से भारतीय जनता पार्टी के अरुण कुमार को जीत हासिल हुई थी। अरुण कुमार ने कांग्रेसी उम्मीदवार जी एस बाली को 1,000 वोटों के अंतर से हराया था। अरुण कुमार को 32,039 मत मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जी एस बाली को 31039 वोट मिले थे।
वहीं साल 2012 के असेंबली चुनाव में कांग्रेस के जी एस बाली को सफलता मिली थी। बाली को कुल 23,626 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर इंडिपेंडेंट कैंडीडेट अरुण कुमार दूसरे नंबर पर थे। अरुण कुमार को 20,883 मत हासिल हुए थे।
अब एक नज़र उन प्रत्याशियों पर, जो नगरोटा की जनता के दिलों पर राज कर विधायक बनना चाहते हैं।

नगरोटा के भावी एमएलए पर एक नज़र

बीजेपी प्रत्याशी अरुण कुमार

मौजूदा एमएलए हैं अरुण कुमार
स्थानीय लोगों में ख़ासे लोकप्रिय
विरोधियों को भी अपना बनाने में माहिर

कांग्रेस प्रत्याशी आर. एस. बाली
दिग्गज कांग्रेसी जी. एस. बाली के सुपुत्र
जीएस बाली की विरासत से मिली ताकत
स्थानीय आबादी में काफी लोकप्रिय

आप कैंडीडेट उमाकांत

सोशल वर्कर हैं उमाकांत
जुझारू और संघर्षशील नेता

चुनावी लहर और मुद्दों की अगर बात करें तो नगरोटा में विकास के नाम पर इंडस्ट्री, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आईटीआई, राजकीय कॉलेज सहित तमाम सुविधाएं दिखती हैं। बावजूद यहां का पिछड़ापन बरकरार है। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इलाके में विकास की लौ दिखती है, मगर जैसे ही हाइवे से दूर जाइए लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते दिखते हैं।

Click