हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – नाहन विधानसभा सीट से कांग्रेस के अजय सोलंकी जीते

31
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - नाहन विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – नाहन विधानसभा सीट से कांग्रेस के अजय सोलंकी जीते।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में सिरमौर जिले की नाहन विधानसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और समेत 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां बीजेपी के सिटिंग एमएलए राजीव बिंदल के मुकाबले कांग्रेस के अजय सोलंकी और आप के सुनील शर्मा में कड़ा मुकाबला है।

नाहन विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक डॉ. राजीव बिंदल को दोबारा मौका दिया है जबकि कांग्रेस ने अजय सोलंकी पर दांव लगाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने रेणुकाजी असेंबली सीट से ताल्कुक रखने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैराथन धावक सुनील शर्मा को टिकट दिया है।

साल 2017 में नाहन असेंबली सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राजीव बिंदाल ने कांग्रेस कैंडीडेट अजय सोलंकी को 3,990 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राजीव बिंदल को 31,563 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 49.72 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडीडेट अजय सोलंकी को 27,573 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 43.12 प्रतिशत था।

साल 2012 में नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार राजीव बिंदल ने कांग्रेस कैंडीडेट कुश परमार को 12,824 वोट से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी कैंडीडेट राजीव बिंदल को 25,459 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 46.67 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी कुश परमार को 12,635 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 23.64 प्रतिशत था।

अब एक नज़र विधानसभा सीट नाहन के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

विधानसभा सीट नाहन के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडिडेट राजीव बिंदल

लगातार दो बार से विधायक हैं राजीव बिंदल
पार्टी और संगठन दोनों में पकड़ है राजीव बिंदल की
लोकल आबादी में लोकप्रिय हैं राजीव बिंदल

कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी

विधानसभा चुनाव लड़ने का अनुभव
कांग्रेस को अजय सोलंकी की जीत पर भरोसा
क्षेत्र में काफी पॉपुपर हैं अजय सोलंकी

आप उम्मीदवार सुनील शर्मा

अंतर्राष्ट्रीय मैराथन धावक रहे हैं सुनील शर्मा
आप के संघर्षशील नेता हैं सनील शर्मा

अब बात करते हैं विधानसभा सीट नाहन के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 85,818 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 44,027 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 41,790 है। वहीं पर ट्रांसजेंडर समुदाय का एक मतदाता है।

विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 85,818
पुरुष मतदाता – 44,027
महिला मतदाता – 41,790
ट्रांसजेंडर – 1

नाहन विधानसभा चुनाव में बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्ट्राचार से लेकर पेयजल और सड़कों की बदहाल हालत चुनावी मुद्दा बना हुआ है।

Click