नगरपालिका परिषद मौदहा की अध्यक्षी पहली बार बसपा के खाते में

33

मौदहा, हमीरपुर। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर पहली बार बसपा के खाते में सीट आई है। सपा, भाजपा को मौदहा पालिका अध्यक्ष का गढ़ माना जाता रहा है।

बताते चलें कि नगर पालिका परिषद मौदहा का जबसे गठन हुआ तब से अभी तक पहली बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को अध्यक्ष बनने का मौका जनता ने आशीर्वाद देकर कुर्सी पर बैठाया है इसके पूर्व नगर में हिंदू मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर रही हैष

जिसमें सपा व भाजपा से ही अध्यक्ष चुना जाता था 20 वर्ष पूर्व से अभी तक देखा जाए तो 2002 में भा जा पा से महिला प्रत्याशी चंचला पालीवाल चुनी गई थी उनका कार्यकाल 2007 तक रहा है इसी तरह 2007 से 2011 तक अब्दुल खलील उर्फ बुद्धू पहलवान को जनता जनार्दन ने समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष बना दिया था।

पर उनकी अकशमिक मृत्यु होने से मध्यवर्ती चुनाव में इसी पार्टी से उनकी पत्नी बिस्मिल्लाह बानों को कुछ माह के कार्यकाल के लिए चुना गया इसके उपरांत 2012 में फिर यह सीट भाजपा की झोली में पहुंच गई जिसमें शकुंतला गोस्वामी को अध्यक्ष चुनते हुए 2017 तक इनका कार्यकाल रहा है।

इसी वर्ष हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी को आरक्षित सीट अनुसूचित जाति के प्रत्याशी रहे रामकिशोर मामा को जनता ने सराहा था और अब पहली बार इस चुनाव में राजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ को बसपा से अध्यक्ष के पद पर विजई घोषित किया गया है।

  •  एमडी प्रजापति
Click