उत्कृष्ट कार्य करने वाले रायबरेली के 5 प्रधान सीएम के हाथों सम्मानित

105

महराजगंज, रायबरेली। विकास सहित अन्य कार्यों में खरा उतरने पर क्षेत्र की डिडौली व ओया ग्राम पंचायत सहित जिले की पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत पुरुस्कार के तहत पुरुस्कृत किया गया है। बीते गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन कर ग्राम पंचायतों के मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बताते चलें कि वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए प्रदेश की 370 ग्राम पंचायतों को लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कृत ग्राम पंचायतों में विकास निधि के अलावा मिली पुरुस्कार राशि से ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व अन्य सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में उपयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए जिले की 58 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था। जिसमें जिले की पांच ग्राम पंचायतें विकास क्षेत्र अमांवा से डिडौली व ओया, बछरावां से बिशुनपुर व सरौरा, तथा ऊंचाहार विकास क्षेत्र की गंगा श्री विकास सहित अन्य पैमाने पर खरी उतरी।

इन पांच ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री द्वारा गुरुवार को पुरस्कृत किया गया। विकास क्षेत्र अमांवा की डिडौली ग्राम पंचायत ने जिले में पहला स्थान हासिल किया।

डिडौली प्रधान पूनम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है इसलिए ग्राम पंचायत में पुरुस्कार राशि से सरकारी विद्यालय का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। जिसमें पर्यावरण हेतु वृक्षारोपण, सौंदर्यीकरण,कंप्यूटरीकरण, कक्षों को वातानुकूलित करना व लायब्रेरी की स्थापना की जाएगी।

वहीं ओया ग्राम प्रधान रंजीता यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए मिनी सचिवालय में लायब्रेरी की स्थापना कराई जाएगी, जिससे बच्चे पढ़ें और आगे बढ़े।

  • अशोक यादव एडवोकेट
Click