विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी पात्रों की दिलाया जाएगा लाभ- जितेंद्र सिंह सेंगर

18

महोबा , विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को उसकी पात्रता के अनुसार केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना है। भाजपा संगठन के कबरई मंडल के ग्राम सिरसीकलां एवं कहरा में मोदी के गारंटी का वाहन पहुंचा।

नोडल अधिकारी के देखरेख में सभी विभागों ने अपने स्टाल लगाए। जिसमें जाकर गांव वालों को अधिकारियों ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र व्यक्तियों के फॉर्म भरे गए एवं कागज जमा किए गए। इस प्रकार से सरकारी विभागों को अपने बीच में पाकर ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है। पीएम मोदी की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीण प्रसन्न नजर आए।

जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ जल्द से जल्द पहुंचाया जाए एवं सभी ग्रामवासियों की समस्याओं का निदान भी तुरंत किया जाए। कार्यक्रम के जिला संयोजक मयंक तिवारी ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आप का हाल चाल कभी नही पूछा लेकिन प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के माध्यम से आप लोगों का हाल-चाल जाना है। केंद्र सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं में वार्डवासियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

Click