कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रखे विचार

32

महोबा , कुलपहाड़ तहसील में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी का 139 वा स्थापना दिवस मनाया गया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। जिलाध्यक्ष तुलसीदास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है।

वही जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी जाति धर्म समुदायों में एकता की बुनियाद पर भारत के राष्ट्रवाद को मजबूती से खड़ा किया है। जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना एक अंग्रेज द्वारा की गई लेकिन कुछ वर्षों बाद हिंदुस्तानियों की आवाज बन गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया ,जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह ,निशक्तजन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरविंद चौधरी, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष राजीव खान सेवादल के जिलाध्यक्ष अमरचंद सक्सेना, पूर्व सभासद इंदल रैकवार, अजीज खान ,शमी मोहम्मद और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

Click