आरेडिका में अपर सदस्य रेलवे स्टोर का निरीक्षण कर नवनिर्मित डिपो शैड का किया उद्घाटन

14

लालगंज, रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, में रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य  (रेलवे स्टोर)  डा0 अतुल गुप्ता ने आरेडिका का दौरा किया।

इसी दौरान डा0 गुप्ता कोे रेल कोचों में में उपयोग होने वाले सभी प्रकार के मैटेरियल एवं उपकरणों एवं स्टोर प्रबंधन की गत-वर्ष (2022-23) उपलब्धियों  तथा कुछ  विशिष्ट मैटेरियल की सप्लाई चैन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु किये गये क्रियाकलापों की जानकारी प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एन डी राव, ने महाप्रबंधक सभागार में एक प्रजेण्टेशन द्वारा दी।

अपर सदस्य ने नवनिर्मित डिपो शैड का उद्घाटन किया, जिसमें वन्देभारत कोचों की निर्माण सामग्री रखी जाएगी। कोचों में गुणवत्ता संबंधित मानकों का निरीक्षण किया। जिससे यात्रियों की सफल एवं सुरक्षित यात्रा के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

इसी कड़ी में डा0 गुप्ता रेल पहिया की सप्लाई चैन को प्रभावी बनाने के उपायों की चर्चा हेतु रेल पहिया कारखाना का दौरा करेंगें।

इस अवसर पर आरेडिका के एस.एस.कलसी पीसीएमई, संजय कुमार कटियार मुख्य  प्रशासनिक  अधिकारी, वी के अग्रवाल प्रधान मुख्य अभियंता सहित उच्च अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • संदीप कुमार फिजा

     
Click