आरोपियों के खिलाफ लोकसम्पति क्षति निवारण अधिनियम का केस

9

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा


लालगंज,प्रतापगढ़: एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ लोकसम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम का केस दर्ज किया है। बेलहा के लेखपाल कृष्ण कुमार सरोज ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बेलहा गांव के शंकर लाल तथा नन्हें लाल ने हरिजन आबादी की जमीन पर टीन शेड लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। तहरीर के आधार पर एसडीएम राम नारायण ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिये। शनिवार की रात आरोपी शंकर लाल समेत दो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

बाइक चोरी का केस
लालगंज,प्रतापगढ़: कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी को लेकर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। कोतवाली के चैखड़ देवापुर निवासी सूर्य प्रकाश पटेल ने दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती 31 दिसम्बर को शाम छह बजे वह इनहन बाजार बाइक से गया था। सब्जी खरीदने के बाद वापस लौटा तो बाइक नदारत दिखी। पुलिस ने रविवार को बाइक चोरी का केस दर्ज किया।

गांजे समेत आरोपी धराया, गया जेल
लालगंज,प्रतापगढ़: कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को चार सौ ग्राम गाजे के साथ धर दबोचा। लीलापुर चैकी इंचार्ज बीडी राय शनिवार की शाम फोर्स के साथ गस्त पर निकले थे। अजगरा बाजार में मंदिर के पास अजगरा गांव का सचिन शिल्पकार उन्हें चुपके से गाजा बेचते मिल गया। पुलिस ने तालाशी ली तो आरोपी के पास से चार सौ ग्राम गाजा बरामद हुआ। दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।

जरूरतमंदों को बाटा गया कम्बल, खिले चेहरे
परिचय: फोटो: 02
अनेहरा गांव में कम्बल वितरित करते समाजसेवी।
लालगंज,प्रतापगढ़: अनेहरा रामपुर बावली गांव में रविवार को जरूरतमंदों को समाजसेवी ने कम्बल वितरित किया। राजकली रमाशंकर शुक्ल महाविद्यालय के आरएसएस इंटर कालेज के संस्थापक पं0 रमाशंकर शुक्ल ने चार सौ गरीब तपके के लोगों को कम्बल बाटा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही जीवन का सच्चा पुण्य है। इस मौके पर रामकिशोर पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, छेदी लाल तिवारी, श्यामशंकर शुक्ल, बलराम शुक्ल, प्रभाकर शुक्ल, दिवाकर शुक्ल, हरिलाल कोरी, श्रीरामशुक्ला, लालदेव सरोज, अर्जुन शुक्ल, बृजेन्द्र सिह, ओम प्रकाश तिवारी, राजन तिवारी, रामकृष्ण शुक्ल, शुभम शुक्ला, अखिलेश तिवारी आदि रहे।

जाकिर अली सगरासुंदरपुर व्यापार मंडल के पुनः अध्यक्ष, खुशी
फोटो: 01
परिचय: सगरासुंदरपुर व्यापार मंडल द्वारा जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों को दिया गया सम्मान।
लालगंज,प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सगरासुदरपुर के अध्यक्ष पद पर जाकिर अली की दोबारा ताजपोशी होने से व्यापारियों में प्रसन्नता देखी गयी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी ने शनिवार को बाजार में हुई व्यापारियों की आम बैठक में जाकिर अली के अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे व्यापारियों ने सर्वसम्माति अनुमोदन प्रदान किया। वही उपाध्यक्ष मो0 निजाम, महामंत्री संतोष जायसवाल व कोषाध्यक्ष कृपाशंकर जायसवाल का चयन किया गया। राजेन्द्र जायसवाल व मो0 इसरार तथा वरिष्ठ व्यापारी नेता सरदार इन्द्रजीत सिंह प्रान्तीय कार्यकारिणी के सदस्य चुने गये। नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के अध्यक्ष जाकिर अली कहा कि किसी भी कीमत पर बाजार के व्यापारियों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी ने व्यापारियों से एक जुटता का आह्वान किया। महामंत्री संजय सोनी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी । व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन से बाजार हाईमस्ट तथा जल निकासी के लिए नाली निर्माण एवं शुलभ काम्प्लेक्स की मांग भी की गयी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी व महामंत्री संजय सोनी का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर रामअजोर जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, साकिर अली, अजय कुमार मिश्र, सुजीत सोनी, अरूण यादव, फकरूल खान आदि रहे।

मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन
लालगंज,प्रतापगढ़: रविवार को क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों नोती, पहाड़पुर व रानीगंजकैथोला पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमे निमोनिया, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, उदर रोग, त्वचा रोग, एनीमिया, लीवर आदि बीमारियों से जुड़े मरीजों का इलाज हुआ। मेले में कुल 195 लोगों का इलाज किया गया। पीएचसी पूरे नोती में 30 लोगो का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया।लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन प्रत्येक रविवार को होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लोगों से लाभ उठाने की अपील की ।

पूर्व प्रधान की माॅ का निधन, प्रमोद व मोना ने जताई संवदेना
लालगंज,प्रतापगढ़: क्षेत्र के मेढ़ावा गांव के पूर्व प्रधान एवं युवा समाजसेवी सूबेदार सिंह चैहान की मां कुवंर रामपती सिंह ( 86) का रविवार की सुबह निधन होग गया। वह पिछले एक माह से बीमार थीं। निधन की जानकारी होने पर सीडब्लूसी मेंबर प्रमोद तिवारी व कांग्रेंस विधानमंण्डलदल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने गहरा दुःख जताया है। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल राणा राजभवन पहुँचे व प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना की ओर से पुष्पाजलि अर्पित की। शोक जताने वालो में प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिलमहेश, राव वीरेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह ,रवीन्द्र तिवारी, सशी सिंह, वृजेश सिंह, आदि रहे।

Click