उत्सव और महोत्सव का प्रदेश है उत्तर प्रदेश, अयोध्या में बोले सीएम योगी

24

बीजेपी के अधिकृत उम्मीदवारों का समर्थन करने का किया आह्वान

अयोध्या। सीएम योगी ने अपने गौरव के साथ दुनिया को आकर्षित कर रही भगवान राम की पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करते हुए अयोध्या वासियों मतदाताओं का अभिवादन करते हुए,कहा कि इस समय अयोध्या आने की होड़ लगी है हर व्यक्ति जानना चाहता है कि अयोध्या में क्या हो रहा है।

राम भक्तो ने आज से नहीं 500 वर्षों से राम जन्मभूमि के लिए बलिदान दिया है निरंतर संघर्ष किया है। हम सब प्रधानमंत्री मोदी जी का उनकी नीति का उनकी युक्ति का आभारी हैं कहा कि उन्होंने राम जन्मभूमि मुक्ति अभियान को आज स्वरूप दिया अयोध्या में भव्य भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण का कार्य उसका परिणाम है।

जब तक राम मंदिर का निर्माण पूरा होगा तब तक अयोध्या सुंदरम नगरी बन चुकी होगी। कहा कि अयोध्या नगर निगम को मान्यता देने के लिए मुझे ही हस्ताक्षर करने का सौभाग्य मिला था यहां पर राम भक्तों का लहू बहा कर अयोध्या को बदनाम कर रहे थे। हमें जब अवसर मिला तो हमने अयोध्या में अयोध्या को उसकी सनातन पहचान देने का कार्य किया आज अयोध्या सबको आकर्षित कर रही है आज अयोध्या दुनिया के सर्वोत्तम नगरी बनने की ओर अग्रसर है।

महंत गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में ऐसा मेयर बने जो स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य करें अयोध्या पहली सोलर सिटी बनने वाली है लोगों की खाली छत उस पर लगा सोलर लोगों की बिजली की पूर्ति करेगी छतों पर बिजली जनरेशन का काम होगा सरयू के किनारे सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन का कार्य होगा अयोध्या सोलर सूर्यवंश के रूप में स्थापित होगी विरोधी लोग क्या कहते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन राम भक्तों ने क्या किया लाखों लाख राम भक्त क्या पहुंचे और कार सेवा कर डाली।

समाजवादी पार्टी की सरकार ने पहला फैसला क्या किया था राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया था लेकिन भाजपा की सरकार ने इसको पूरा नहीं होने दिया। अयोध्या नगर निगम बनाया और जनपद को भी अयोध्या का नाम दिया हमारी प्राथमिकता प्रदेश है 25 करोड़ जनमानस है प्रदेश की आस्था है प्रदेश की सुरक्षा है तो हमने सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

कहां की प्रधानमंत्री ने जब राम जन्म भूमि के भूमि पूजन कार्यक्रम को अपने हाथों से किया पूरी दुनिया ने हमको देखा 2017 के पहले स्थिति क्या थी भय और आतंक के साए में लोग रह रहे थे 2017 के बाद क्या कभी किसी ने दंगा सुना आज उत्तर प्रदेश की पहचान उपद्रव से नहीं है उत्सव से है दीपोत्सव से है। डबल इंजन सरकार की देन है देव दीपावली मथुरा वृंदावन में रंगोत्सव यह उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई है।

उत्तर प्रदेश उत्सव और महोत्सव का प्रदेश है माफिया उपद्रवियों का प्रदेश नहीं है। हम तुष्टिकरण नहीं हम सशक्तिकरण के नीति पर चले हैं हमने बिना जाति धर्म के सभी को योजनाओं का लाभ दिया है प्रधानमंत्री आवास मिला मुख्यमंत्री आवास योजना हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है 15 करोड़ जनता को पिछले 3 वर्ष से फ्री राशन सरकार दे रही है आज अयोध्या की सड़कें चौड़ी हो रही है इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएंगी तो देश दुनिया की सड़कें भी फेल हो जायेगी।

अयोध्या का एयरपोर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट है कहा कि समाजवादी पार्टी का नाम विध्वंस वादी पार्टी होना चाहिए था इनकी सोच आतंकवादियों के प्रति होती है अपराधियों के प्रति होती है विकास में रोड़ा अटकाने वालों के साथ होती है विकास के हर वक्त पर रोड़ा अटकाते है।

अब देश दुनिया की फ्लाइट अयोध्या आएगी सीएम योगी ने कहा कि आने वाले समय में अयोध्या में इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू करने जा रहे हैं सरयू नदी में किनारे किनारे रिवरफ्रंट बनाए जाएंगे स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत भी 62 करोड़ 45 लाख की परियोजनाओं की सौगात दी है। अयोध्या हमारा पर्व धाम है अयोध्या के सभी प्रत्याशी जीत कर जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव के लिए राजकीय इंटर कालेज मैदान में आयोजित अयोध्या के मेयर, पार्षदगण तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उससे सम्बंधित सभासदों के प्रत्याशियों की जीत के लिए जनसभा को संबोधित किया। इसमें पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के अलावा सांसद लल्लू सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायकगण वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डा0 अमित सिंह चैहान सहित सत्ताधारी पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जनपद के प्रभारी सूर्यप्रताप शाही ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाई तथा सभी से अपने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को समर्थन करने का आहवान किया।

मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौके पर उपस्थित थे।मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन अपने निर्धारित समयावधि के कुछ मिनट पूर्व हो गया। आम जनमानस में उत्साह देखा गया।

  • मनोज कुमार तिवारी
Click