जल शक्ति मंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया

6

रिपोर्ट – बिस्मिल्ला ख़ान

अयोध्या -रामनगरी अयोध्या पहुंचे जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने रामलला और हनुमानगढी मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर में प्रवेश करने से पहले उन्होंने राम की पैड़ी का भ्रमण किया। जल शक्ति मंत्री नहीं कहा कि वही स्थल है जहां से विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ था। राम की पैड़ी को आदर्श रूप देने का प्रयास जारी है।बाढ़ कार्यों का निरीक्षण करने के बाद जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने सबसे पहले राम की पैड़ी का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या और राम की पैड़ी के दर्शन से सभी का जीवन धन्य होता है। राम की पैड़ी से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। जब दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ था तो पूरी दुनिया में यहां से संदेश गया था। भविष्य में इससे और बेहतर आयोजन कैसे किया जा सके इसके लिए हम इस स्थल को देखने आए हैं। राम की पैड़ी पर भ्रमण के दौरान सिंचाई विभाग के प्रमुख अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अवधेश पांडे बादल ने जल शक्ति मंत्री को राम की पैड़ी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।

जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार के नेतृत्व में बाढ़ नियंत्रण के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। राम की पैड़ी को आदर्श स्वरूप देने के लिए आगे काम जारी रहेगा। राम की पैड़ी के घाटों पर जल जमाव की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके चलते राम की पैड़ी पर यह हालात हैं। इसको ठीक करने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि राम की पैड़ी के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्दबाजी में हुआ। बहुत कम समय में यह कार्य पूरा करना था। इसलिए कुछ कार्य शेष रह गए, जिन्हें अब ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी स्थितियों को व्यवस्थित करने में समय लगेगा।दरअसल, राम के पैड़ी का सौंदर्यीकरण योगी सरकार का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है५ पिछले दीपोत्सव के दौरान जल्दबाजी में राम की पैड़ी का सौंदर्यीकरण का कार्य कर जल प्रवाह शुरू किया गया था। लेकिन दीपोत्सव के अगले दिन सिल्ट जमा होने के चलते इसे बंद करना पड़ा था। 12 जून को इसे फिर शुरू किया गया लेकिन 2 सप्ताह के भीतर ही सिल्ट जमा होने के चलते 4 पंप बंद करने पड़े. राम की पैड़ी के सभी घाटों पर पानी भर चुका है। अब जल शक्ति मंत्री भी यह मान रहे हैं कि राम की पैड़ी के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्दबाजी में हुआ।अयोध्या भ्रमण के बाद जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह बस्ती के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण का काम समय से पूरा होना आवश्यक है। इसके लिए सभी जिलों का दौरा किया जा रहा है।

Click