भरुआ सुमेरपुर के 9 उम्मीदवारों में हुआ वोटों का ध्रुवीकरण

14

भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर। भरुआ सुमेरपुर कस्बे में अध्यक्ष पद पर 40 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इनमें महज नौ उम्मीदवार ऐसे रहे जिन्होंने एक हजार का आंकड़ा पार किया है। बाकी सब 1000 के नीचे सिमट गए।

कस्बे में 23614 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कस्बे के नौ उम्मीदवार 17953 मत अपने पक्ष में बटोर ले गए। अन्य 31 उम्मीदवारों को महज 5661 मत ही प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी धीरेंद्र शिवहरे धीरू ने अपना जादू चलाते हुए अकेले 4698 मत बटोर लिए। दूसरे स्थान पर निर्दल महेश गुप्ता दीपू ने 2767 मत प्राप्त किए।

तीसरे स्थान पर राहुल उर्फ टिंकू पालीवाल रहे। उन्होंने पहला चुनाव लड़कर 1800 मत बटोरे हैं। चौथे स्थान पर बसपा नेता रहे सीताराम वर्मा ने 1720 मत प्राप्त किए हैं। पांचवें स्थान पर भाजपा के सिद्धार्थ सिंह रहे। इन्हें 1636 मत प्राप्त हुए। छठे स्थान पर सपा के शशिकांत शुक्ला रहे। इनको 1561 मत प्राप्त हुए।

सातवें स्थान पर बसपा के जयकरन सिंह रहे। इनको 1527 मत प्राप्त हुए। आठवें स्थान पर महेश भदौरिया ने 1131 मत प्राप्त किए। नवें स्थान पर वीरेंद्र गुप्ता ने 1113 मत हासिल किये। इन नौ उम्मीदवारों ने मिलकर 17953 मत बटोरे। अन्य 31 प्रत्याशी 5661 मतों में सिमट गए।

  • एमडी प्रजापति
Click