डीएम-सीडीओ के हाथों सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी

17

अयोध्या। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों में प्रदेश व जनपद में टॉप टेन रैंकिंग में शामिल विद्यार्थियों को जिला प्रशासन ने शनिवार को सम्मानित किया।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितीश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावक व शिक्षकों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया व सभी का उत्साहवर्धन किया। सम्मान समारोह जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या वीरेश कुमार वर्मा के मार्ग दर्शन में अयोजित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने कहा कि बच्चों ने अच्छा परिणाम प्राप्त किया है। यह उनके सफलता की प्रथम सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम एवं पूर्ण मनोयोग से मेहनत करें अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश परीक्षा वर्ष 2023 में हाईस्कूल का परीक्षाफल 91.22 प्रतिशत रहा और प्रदेश में जनपद ने 29 वां स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 77.87 प्रतिशत रहा और प्रदेश में जनपद ने 35 वां स्थान प्राप्त किया।
मंच का संचालन राम प्रिया सरन सिंह प्रधानाचार्य हिंदू इण्टर कालेज द्वारा किया गया। जनपद के कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या द्वारा संस्था की कुशल रणनीति को साझा किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र के प्रधानाचार्यो द्वारा विचार व्यक्त करते हुए बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में हाई स्कूल के 32 छात्र/छात्रा थे, जिसमें से 15 छात्र/छात्राए प्रदेश स्तर की मेरिट लिस्ट में एवं इण्टरमीएिट के 20 छात्र/छात्रा थे जिसमें 7 छात्र/छात्राए प्रदेश स्तर की मेरिट लिस्ट में शामिल है।

  • मनोज कुमार तिवारी
Click