धनुष यज्ञ लीला का हुआ मंचन

55

इचौली(हमीरपुर)

मौदहा क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गाँव इचौली के मढ़ी दाई मन्दिर में चल रहे सत्ताइसवें शतचंडी महायज्ञ
  में राम लीला का पांचवें दिन धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। इसमें विजय बजरंग आदर्श मंडल अयोध्या के कलाकारों ने धनुष भंग करने के दृश्य को प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।


लीला का मंचन सीता स्वयंवर के दृश्य से शुरू होता है। इसी में धनुष यज्ञ का चित्रण किया गया। जिसमें श्री राम धनुष उठा कर तोड़ देते हैं। इसके माध्यम से बताया कि शिव का धनुष जहाज है और राम का बल समुद्र है। धनुष टूटने से सारा समाज डूब गया। जो मोहवश इस जहाज पर चढ़े थे। शिव धनुष टूटते ही देवांगनाएं नृत्य करने लगीं। लोग रंग बिरंगे फूल बरसा रहे थे। किन्नर रसीले गीत गा रहे थे। सभी हर्षित नजर आ रहे थे
इस मौके पर जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि विपिन पाण्डे,श्यामबाबू , गुप्ता,रामविशाल लेखपाल, गंगादीन वर्मा ,रामप्रताप पाल,सौरभ मिश्र,संजय तिवारी,आदि लोग रहे मौजूद।

एम डी प्रजापति रिपोर्ट

Click