पलायन रोकने के लिए प्रशिक्षण

48

प्रवासी एवं दिहाड़ी मजदूरों को मुढारी में किया गया जागरूक।

महोबा , जिले के जैतपुर ब्लॉक के ग्राम मुढारी में जनसाथी मधु व कमलेश कुमार साथ में फील्ड आफिसर राजेश कुमार के द्वारा आयोजित पूर्व प्रस्थान प्रशिक्षण की जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मजदूरों और पलायन करने वाले श्रमिकों ने भागेदारी की। जिसमे महिला 12 पुरुष 20 कुल 32 लोगो ने भागेदारी की प्रशिक्षण में जन साहस संस्था और एम आर सी प्रोग्राम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। और सुरक्षित पलायन के बारे में जानकारी दी गई। जैसे ग्राम पंचायत या श्रम विभाग मे पंजियन कार्य स्थल की पूर्ण जानकारी लेना। कार्य की पूरी जानकारी लेना ठेकेदार की पूरी जानकारी व पता ,बंधुआ एवं जबरन श्रम की पहचान और उससे बचाव,श्रम अधिकारों के हनन होने की स्थिति मे शिकायत दर्ज करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। और जन साहस संस्था द्वारा चलाये जा रहे मजदूर हेल्प लाइन नंबर 18002000211, 180012011211 के बारे में जानकारी दी गई। एवं महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए संस्था द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर 180030002852 के बारे में जानकारी दी गई। जनसाथी ऐप रजिस्ट्रेशन के बारे में व कम्युनिटी वॉलेंटियर बनाने के बारे में जानकारी दी गई। श्रम विभाग के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में लोगों को अवगत कराया और उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के बारे में गरीब व मजदूरों को जागरूक किया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

Click