बॉलीवुड सिंगर एश्वर्या पंडित और नवल किशोर ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मोहा मन

33

सांस्कृतिक कार्यक्रम, हॉट बैलून, योगा व वॉटर स्पोर्ट्स का हुआ आयोजन
महोबा , पर्यटन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार से आयोजित होने वाले दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में शुक्रवार की शाम मोदी ग्राउंड में 5:30 से 8:30 तक टेथर्ड फ्लाइट का आयोजन किया गया तथा डाक बंगला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संतोष चौरसिया, अध्यक्ष हमीरपुर डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह नें दीप प्रज्वलित कर किया। शाम 5:30 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नवल किशोर और उनकी टीम नें बधाई लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान मनीषा यादव लखनऊ की बुंदेली लोक विधाओं व रामरथ पांडेय रायबरेली आल्हा गायन की प्रस्तुति हुई बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित नें भी अपनी प्रस्तुतियां दी। आज हॉट एयर बैलून के माध्यम से 400 मीटर ऊंचाई से अपने शहर का नजारा देखने को मिला। बुंदेलखंड महोत्सव के तहत शहर के मोदी ग्राउंड में सुबह 6:30 बजे से हॉट बैलून की व्यवस्था की गयी। शहर के कीरत सागर में सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक योग प्रशिक्षण दिया गया तथा 9:30 से 10:30 बजे तक रहेलिया स्थित सूर्य मंदिर और मदन सागर स्थित खकरामठ में हैरीटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 2:30 तक कीरत सागर के बोट क्लब में वॉटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया। आज 10 फरवरी को डाक बंगला मैदान में रात 08:30 फायर क्रैकर्स शो का आयोजन किया जाएगा तथा स्वरिज्म बैंड व अल्तमश म्यूजिकल बैंड के कलाकार प्रस्तुति देंगे। कामना बिष्ठ लखनऊ, मोहिनी ललितपुर, रूपेश मिश्रा मुंबई भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

Click