हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – पांवटा साहिब विधानसभा सीट से भाजपा के सुखराम जीते

9
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - पांवटा साहिब विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – पांवटा साहिब विधानसभा सीट से भाजपा के सुखराम जीते।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में सिरमौर जिले की पांवटा साहिब विधानसभा सीट पर 9 कैंडीडेट चुनावी मैदान में हैं। लेकिन मुख्य टक्कर सिटिंग एमएलए सुखराम का मुकाबला कांग्रेस के किरणेश जंग और आप के मनीष कुमार ठाकुर के बीच है।

हिमाचल प्रदेश की पांवटा साहिब विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – पांवटा साहिब विधानसभा सीटवर्तमान विधायक सुखराम चौधरी को दोबारा मौका दिया है जबकि कांग्रेस ने किरणेश जंग पर दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस के तेजतर्रार नेता रहे मनीष कुमार को आम आदमी पार्टी ने महासमर में उतारा है।

साल 2017 में पांवटा साहिब विधानसभा सीटसे बीजेपी के सुखराम ने कांग्रेस कैंडीडेट किरणेश जंग को12,619 वोट से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सुखराम को 36,011 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 58.34 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडीडेट किरणेश जंग को 23,392 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 38.07 प्रतिशत था।

साल 2012 में पांवटा साहिब विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किरणेश जंग ने भाजपा कैंडीडेट को 790 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेसी किरणेश जंग को 23,713 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 44.04 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे भाजपाकैंडीडेट सुखराम को 22,923 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 42.57 प्रतिशत था।

अब एक नज़र पांवटा साहिब विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

पांवटा साहिब विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट सुखराम

जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं सुखराम

बीजेपी से सिटिंग एमएलए हैं सुखराम

2003 और 2007 में भी रह चुके हैं एमएलए

कांग्रेस प्रत्याशी किरणेश जंग

पूर्व विधायक रहे हैं किरणेश जंग

हॉलीलॉज के करीबी हैं किरणेश जंग

मुस्लिम वोटरों के बीच अच्छी पकड़

आप उम्मीदवार मनीष कुमार ठाकुर

कांग्रेस के तेजतर्रार नेता रहे हैं मनीष ठाकुर

स्थानीय मुद्दों को लेकर संघर्षशील हैं मनीष

कोरोना काल में सामाजिक सेवा की मनीष ने

अब बात करते हैं पांवटा साहिब विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 85,540है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 44,678 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 40,861 है। साथ ही ट्रांसजेंडर समुदाय का एक  मतदाता भी है।

पांवटा साहिब विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर –85,540

पुरुष मतदाता –44,678

महिला मतदाता –40,861

ट्रांसजेंडर – 1

हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा से सटे होने की वजह से पांवटा असेंबली सीट पर पानी, सड़क के साथ कानून व्यवस्था की समस्या है। इसके साथ ही यहां पर अवैध खनन भी चुनावी मुद्दा बना हुआ है।

Click