हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | बैजनाथ असेंबली सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल जीते

16
बैजनाथ असेंबली सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | बैजनाथ असेंबली सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल जीते।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी कड़ी में बैजनाथ असेंबली सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और आप कैंडीडेट अपनी मुहिम छेड़े हुए हैं। इस सीट से बीजेपी के मुल्खराज प्रेमी के सामने कांग्रेस के किशोरी लाल और आप के प्रमोद चांद ताल ठोंक रहे हैं।

बता दें कि साल 2017 में बैजनाथ असेंबली सीट पर कुल 60.62 प्रतिशत वोट पड़े। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मुल्ख राज ने कांग्रेसी उम्मीदवार किशोरी लाल को 12,669 वोटों के मार्जिन से हराया था। मुल्ख राज को 32,102 मत मिले थे, जो कुल वोटों का 60.62 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे किशोरी लाल को 19,433 वोट मिले थे। ये वोट प्रतिशत कुल वोटों का 36.62 फीसदी था।

वर्ष 2012 के असेंबली चुनाव में कांग्रेस के किशोरी लाल ने बीजेपी कैंडिडेट मुल्खराज को 6,652 मतों से परास्त किया था। किशोरी लाल को 21,878 मत मिले थे, जो कुल मतों का 45.88 प्रतिशत था। वहीं मुल्खराज को 15,226 वोट मिले थे, जो कुल पड़े मतों का 31.93 फीसदी था।

अब एक नज़र डालते हैं बैजनाथ असेंबली सीट के वोटरों पर। इस विधानसभा सीट पर कुल वोटरों की तादाद 91,352 है। जिनमें से पुरुष वोटर की संख्या 46,637 है। वहीं महिला वोटरों की संख्या 44,714 है।

बैजनाथ असेंबली सीट पर मतों की संख्या
कुल वोटर – 91,352
पुरुष वोटर – 46,637
महिला वोटर – 44,714

अब एक नज़र डालते हैं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बैजनाथ असेंबली सीट के उम्मीदवारों की ताक़त पर…
बीजेपी उम्मीदवार मुल्खराज प्रेमी सिटिंग एमएलए हैं। इनकी बीजेपी सरकार और संगठन में पकड़ मज़बूत है। जनता के बीच ख़ासे लोकप्रिय हैं। इसके साथ ही समाजसेवी भी हैं।

वहीं कांग्रेस कैंडिडेट किशोरी लाल पूर्व विधायक रह चुके हैं। कई चुनाव लड़ने का अनुभव है। स्थानीय लोगों के बीच पसंद किया जाता है।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद चांद सोशल एक्टिविस्ट हैं। जनता में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। साथ ही सामाजिक मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाते हैं।

बैजनाथ असेंबली सीट के उम्मीदवारों की ताक़त

बीजेपी उम्मीदवार मुल्खराज
सिटिंग एमएलए हैं मुल्खराज
सत्ता और संगठन में मज़बूत पकड़
जनता के बीच ख़ासे लोकप्रिय
समाजसेवी हैं मुल्खराज

कांग्रेस कैंडिडेट किशोरी लाल
विधायक रह चुके हैं किशोरी लाल
स्थानीय लोगों में किया जाता है पसंद
विरोधियों को साथ लेकर चलने में सक्षम

आप प्रत्याशी प्रमोद चांद
जुझारू नेता हैं प्रमोद चांद
सोशल एक्टीविस्ट हैं चांद
जनता में हो रहे हैं लोकप्रिय

बैजनाथ विधानसभा सीट के सियासी सफर की बात करें तो अभी तक यहां कुल 11 चुनाव हुए हैं, जिसमें 8 बार कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि बीजेपी को दो बार ही जीत मिल सकी है। एक बार अन्य को विजय मिली है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बैजनाथ सीट पर 30 फ़ीसदी अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। वहीं 10 फ़ीसदी अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की तादाद है। इस सीट की अधिकतर आबादी ग्रामीण है।

बैजनाथ विधानसभा सीट शिव मंदिर के लिए जाना जाता है। तेरहवीं शताब्दी में बने शिव मंदिर बैजनाथ, जिसका मतलब है चिकित्सा यानी की औषधियों का स्वामी। इस मंदिर के उत्तर-पश्चिम छोर पर बिनवा नदी बहती है। जो आगे चलकर ब्यास नदी में मिलती है।

Click