हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | भरमौर असेंबली सीट से बीजेपी के जनक राज जीते

16
भरमौर असेंबली सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 | भरमौर असेंबली सीट से बीजेपी के जनक राज जीते।

हिमाचल विधानसभा का चुनाव परवान चढ़ रहा है। इसी कड़ी में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से चाचा-भतीजे में चुनावी टक्कर होगी। बीजेपी ने डॉ. जनक राज को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने ठाकुर सिंह भरमौरी को उनके मुकाबले में खड़ा किया है। दोनों ही रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं।

साल 2022 के असेंबली चुनाव में बीजेपी ने डॉ जनक राज को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने ठाकुर सिंह भरमौरी पर भरोसा जताया है। भरमौर सीट से इस दोतरफा लड़ाई में आम आदमी कैंडीडेट प्रकाश चंद्र उलटफेर करने का दावा कर रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी बीजेपी प्रत्याशी जनक राज के चाचा हैं। ये भी रोचक है कि कौन किसको पटखनी देता है। चाचा यानी कांग्रेस की जीत होती है या भतीजे बीजेपी की।

जान लें कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र चंबा जिले में मंडी लोकसभा के अंतर्गत आता है। यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। इसके बाद ठाकुर सिंह वीरभद्र कैबिनेट में वन मंत्री बने थे। तब भरमौरी यहां से पांचवीं बार विधायक चुने गए थे। इससे पहले इस सीट पर बीजेपी के तुलसी राम और भरमौरी के बीच टक्कर होती रही है।

साल 2017 में इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी के खिलाफ बीजेपी ने जिया लाल कपूर को चुनावी मैदान में उतार कर विजयी बनाया था। साल 2017 में भरमौर में कुल 49.62 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जिया लाल ने कांग्रेसी उम्मीदवार ठाकुर सिंह भरमौरी को 7349 वोट से हराया था। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार ललिल ठाकुर तीसरे और इंडिपेंडेंट कैंडीडेट जनम सिंह चौथे नंबर पर रहे थे।

बात साल 2012 असेंबली चुनाव की करें तो कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी विधानसभा सीट से विजेता घोषित हुए थे। कांग्रेसी ठाकुर को 3,467 वोटों से जीत मिली थी। कांग्रेस के विजयी कैंडीडेट को 24,751 वोट मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जियालाल दूसरे नंबर पर रहे। जियालाल को 21,284 वोट हासिल हुए थे।

साल 2022 के असेंबली चुनाव में बीजेपी ने डॉ जनक राज को रणक्षेत्र में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने ठाकुर सिंह भरमौरी पर भरोसा जताया है। भरमौर सीट से इस दोतरफा लड़ाई में आम आदमी कैंडीडेट प्रकाश चंद्र उलटफेर करने का दावा कर रहे हैं।

अब एक नज़र डालते हैं भरमौर असेंबली सीट के प्रत्याशियों पर।

बीजेपी कैंडिडेट डॉ. जनक राज
-बीजेपी के मज़बूत नेता
-आरएसएस से लंबे समय से जुड़ाव
-पेशे से डॉक्टर हैं जनक राज

कांग्रेस उम्मीदवार ठाकुर सिंह
-कांग्रेस के दमदार नेता
-हिमाचल कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं ठाकुर सिंह

आप प्रत्याशी प्रकाश चंद
प्रकाश चंद एक सामाजिक कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी के संघर्षशील नेता

असेंबली की भरमौर सीट के लिए 79,000 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। यहां पर 40,927 पुरुष मतदाता हैं। साथ ही महिला मतदाताओं की संख्या 38,071 है।

भरमौर सीट पर मतदाता
कुल मतदाता—79,000
पुरुष मतदाता – 40,927
महिला मतदाता- 38,071
थर्ड जेंडर- 2

बता दें कि भरमौर क्षेत्र में पानी की जबर्दस्त किल्लत रहती है। हालात ये है कि यहां लोगों को टैंकर से पानी खरीदना पड़ता है। इतना ही नहीं पहाड़ी इलाका होने की वजह पानी-बिजली के साथ सी सड़कों भी बदहाल है।

भरमौर विधानसभा क्षेत्र में गद्धी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। गद्धी बहुल स्थान होने के कारण भरमौर को गद्धेरण भी कहा जाता है। यह जनजाति मूल रूप से भेड़-बकरियों का पालन करते हैं। यही इनके जीवन-यापन का आधार भी है।

भरमौर की बात करें तो एक वक्त ऐसा भी था जब बर्फबारी की वजह से यह इलाका पूरी तरह से कट जाता था। हालात ऐसे बन जाते थे कि यहां आना-जाना मुश्किल हो जाता था। हालांकि अब स्थितियां बदली हैं। और पूरे 12 महीने आवागमन रहता है।

इस विधानसभा क्षेत्र में मणिमहेश की तीर्थयात्रा की जाती है। इस धार्मिक यात्रा में 84 मंदिरों की यात्रा की जाती है, जिसका ऐतिहासिक महत्व है। यहां के लोगों की कमाई का मुख्य जरिया सेब की खेती है।

Click