हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – रोहड़ू विधानसभा सीट से कांग्रेस के मोहन लाल बराकटा विजयी

15
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - रामपुर विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – रोहड़ू विधानसभा सीट से कांग्रेस के मोहन लाल बराकटा विजयी घोषित किए गए।

हिमाचल असेंबली चुनाव 2022 में शिमला जिले की सुरक्षित रोहड़ू विधानसभा सीट पर लगातार 11वीं जीत दर्ज़ करने के लिए कांग्रेस बेताब है। वहीं बीजेपी और आप समेत छह उम्मीदवार कांग्रेसी उम्मीदवार मोहन लाल ब्राक्टा को हैट्रिक बनाने से रोकने के लिए एड़ी-चोटी एक किए हुए हैं।

बता दें कि कांग्रेस के मोहन लाल इस सीट पर साल 2012 से विधायक हैं। बीजेपी की शशि बाला को बीजेपी ने बरकरार रखा है। उधर आदमी पार्टी ने अपने कैंडीडेट अश्विनी कुमार से चमत्कार की आस लगा रही है।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रोहडू व‍िधानसभा पर बीते पांच दशक से कांग्रेस का कब्जा है। साल 1972 से कांग्रेस की जीत का ये सिलसिला वर्ष 2017 तक जारी है। इस तरह से कांग्रेस यहां से लगातार 10 बार चुनाव जीत चुकी है। वीरभद्र सिंह रोहड़ू सीट से साल 1990 से वर्ष 2007 तक विधायक रहे। वीरभद्र के पॉकेट बरो के नाम से जाना जाता है।

हिमाचल के सीएम रहे वीरभद्र सिंह भी इस सीट से अकेले पांच चुनाव जीते थे। वर्ष 2017 के चुनाव में भी कांग्रेस के मोहन लाल बरागटा ने बीजेपी की शश‍ि बाला को हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की थी। अबकी बार मोहन लाल हैट्रिक बनाने के लिए जी-जान लगाए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा शशि बाला को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से इस सीट पर अश्वनी कुमार मैदान में हैं।

साल 2017 में रोहड़ू असेंबली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मोहन लाल ब्रॉक्टा ने बीजेपी कैंडीडेट शशि बाला को 9,408 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस  के मोहन लाल को 29,134 वोट मिले थे, जो कुल पड़े मतों का 58.17 था। वहीं दूसरे नंबर पर रही बीजेपीकैंडीडेट शशि बाला को 19,726 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 39.29 प्रतिशत था।

वर्ष 2012 में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मौहन ला ब्रॉक्टा ने बीजेपी कैंडीडेट बालक राम नेगी को 28,415 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में मोहन लाल को 34,465 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 76.89 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट बालक राम नेगी को 6,050 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 13.5 प्रतिशत था।

अब एक नज़र रोहड़ू विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

रोहड़ू विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट शशि बाला

कई चुनाव लड़ने का अनुभव है शशि बाला को

संगठन में अच्छी पकड़ है शशि बाला की

सोशल वर्क सेबाला का रिश्ता है गहरा

 

कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्रॉक्टा

सिटिंग विधायक हैं मोहन लाल ब्रॉक्टा

वीरभद्र परिवार का मिला है साथ

जनता में ख़ासे पॉपुलर

 

आप उम्मीदवार अश्विनी कुमार

सोशल वर्कर हैं अश्विनी कुमार

कर्मठ, संघर्षशील आप नेता हैं अश्विनी

अब बात करते हैं विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 75,253है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 38,733 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 36,520 है।

विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर –75,253

पुरुष मतदाता –38,733

महिला मतदाता –36,520

अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित रोहड़ू विधानसभा सीट पर विकास का मुद्दा छाया हुआ है। कांग्रेस का गढ़ और वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही रोहड़ू की जनता इस क्षेत्र से तेज विकास की उम्मीद कर रही है। चुनाव में ये मुद्दा हावी है।

 

Click