हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – लाहौल स्पीति असेंबली सीट से कांग्रेस के रवि ठाकुर जीते

17
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - लाहौल स्पीति असेंबली सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – लाहौल स्पीति असेंबली सीट से कांग्रेस के रवि ठाकुर जीते।

हिमाचल विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच लाहौल-स्पीति में तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। यहां बीजेपी से सिटिंग विधायक डॉ रामलाल मार्कण्डा के मुकाबले कांग्रेस ने रवि ठाकुर को मैदान में उतारा है। वहीं पहली बार चुनावी बिसात पर उतरी आम आदमी पार्टी ने सुदर्शन जस्पा को चुनावी रण में उतारा है।

एसटी के लिए आरक्षित लाहौल स्पीति असेंबली के लोगों ने बीते चार चुनावों में हर बार सत्ता बदली है। इस बार के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी जोर-शोर के साथ चुनावी मैदान में है। लाहौल स्पीति विधानसभा सीट लाहौल और स्पीति जिले में पड़ती है। इसका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मंडी है।

साल 2017 में लाहौल-स्पीति विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के डॉ राम लाल मरर्कण्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर को 1478 मतों से हराया था। डॉ. राम लाल मार्कण्डा को 7756 मत मिले थे। जो कुल पड़े वोटों का 45.63 प्रतिशत था। वहीं कांग्रेसी कैंडीडेट रवि ठाकुर को 6,278 वोट मिले थे। जो कुल पड़े मतों का 36.63 फीसदी था।

वर्ष 2012 के लाहौल-स्पीति असेंबली चुनाव चुनाव की बात करें तो कांग्रेसी उम्मीदवार रवि ठाकुर को 3,696 वोटों से जीत हासिल हुई थी। रवि ठाकुर ने बीजेपी के डॉ. राम लाल मार्कण्डा को परास्त किया था। रवि ठाकुर को 10,197 वोट मिले थे। जो कुल पड़े मतों का 60.24 फीसदी था। वहीं बीजेपी कैंडीडेट मर्कण्डा को 6491 मत मिले थे। जो कुल पड़े मतों का 38.38 प्रतिशत था।

अब एक नज़र यहां के प्रत्याशियों की मज़बूती पर …

लाहौल-स्पीति के उम्मीदवारों की ताकत

बीजेपी कैंडिडेट डॉ रामलाल मार्कण्डा
जयराम सरकार में मंत्री हैं मार्कण्डा
सिटिंग एमएलए हैं डॉ. रामलाल
जनता के बीच ख़ासे लोकप्रिय

कांग्रेस उम्मीदवार रवि ठाकुर
विधायक रह चुके हैं रवि ठाकुर
रवि के पिता निहाल चंद स्पीकर थे
कांग्रेस सेवादल के मेंबर रहे रवि ठाकुर

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुदर्शन जस्पा
छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय
निर्दलीय चुनाव लड़ा था साल 2017 का
जिला परिषद सदस्य रहे हैं जस्पा
लाहौल पोटेटो सोसाइटी के अध्यक्ष

अब एक नज़र लाहौल-स्पीति के मतदाताओं की संख्या पर … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 25,496 है। इनमें 13,005 पुरुष वोटर हैं। वहीं महिला वोटरों की संख्या 12,491 है।

लाहौल-स्पीति के मतदाताओं पर नज़र
कुल वोटर – 25,496
पुरुष वोटर – 13,005
महिला वोटर – 12,491

लाहौल स्पीति असेंबली सीट पर किसान समस्या सबसे प्रमुख है। यहां के किसानों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। अधिक ऊंचाई पर होने के कारण यहां सिंचाई की अच्छी व्यवस्था नहीं है। साथ ही इस सीट के लोगों को नेटवर्क की भी बहुत दिक्कत आती है। इलाके में नेटवर्क सुविधा नदारद है। कॉल करने के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

यह विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में सबसे कम मतदाताओं वाला है और बेहद कठिन परिस्थितियों से घिरा है। इसीलिए यहां आम लोगों का आगमन बेहद कम होता है। और स्थानीय लोग भी भारी बर्फबारी की वजह से बाहरी दुनिया से कटे रहते लाहौल-स्पीति की सीमा चीन से सटी है। इसी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ऊंचा मतदान केंद्र टशीगंग है।

लाहौल स्पीती अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। हैं। यहां की बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं। यहां की ख़ास बात ये है कि जब से यहां अटल टनल बना है, तब से यहां का राजनीतिक समीकरण भी बदला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अटल टनल बनने से पहले यह क्षेत्र एक लंबे समय तक बर्फ के आगोश में रहता था, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में आना-जाना मुश्किल हो जाता था। अब हालात बदले हैं। जिसका फायदा बीजेपी को मिलना तय है।

Click